'घर कब आओगे' के लॉन्च पर इमोशनल हुए Ahan Shetty, पिता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक संदेश
बॉर्डर 2 (Border 2) के नया गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है। इस बीच अहान शेट्टी ने अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ इस फोटो शेयर कर इमोशनल लगाव पर बात ...और पढ़ें
-1767456170530_m.webp)
सुनील शेट्टी के साथ अहान (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बॉर्डर 2 का गाना संदेशे आते हैं रिलीज किया गया। इस गाने के साथ फिल्म की कास्ट के साथ-साथ बहुत से लोगों की इमोशनल यादें जुड़ी हुई हैं। गाने में इतनी मिठास है कि ये रोंगटे खड़े कर देने की ताकत रखता है। बॉर्डर 2 में भी इस वजह से इस गाने को रखा गया है और इसे 5 सिंगर्स ने मिलकर गाया है।
बॉर्डर पार्ट 2 का हिस्सा हैं अहान शेट्टी
फिल्म में सनी देओल के साथ इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे। अब उनके बेटे अहान शेट्टी ने अपने जीवन के एक भावुक पल को याद किया कि कि कैसे बचपन में उनके पिता सुनील शेट्टी फिल्म 'बॉर्डर' के मशहूर गाने 'संदेशे आते हैं' में नजर आए थे और अब वे खुद 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' का हिस्सा बन गए हैं। इस पल को याद कर अहान इमोशन भी हो गए।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol नहीं भुला पा रहे हैं ये गम, Border 2 सॉन्ग लॉन्च पर कहा-मेरा दिमाग हिला हुआ है
सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश
इंस्टाग्राम पर अहान ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की और अपकमिंग वॉर ड्रामा के भावनात्मक महत्व को बयां करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा। अहान ने लिखा- "कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है... लेकिन मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं सिर्फ अपने दिल की बात जानता हूं। मैं अपने पिता को 'संदेशे आते हैं' में काम करते हुए देखकर बड़ा हुआ। आज मैं खुद 'घर कब आओगे' का हिस्सा हूं। तब से लेकर अब तक, जिंदगी ने चुपचाप एक पूरा चक्कर लगा लिया है।"
View this post on Instagram
अहान ने बताया कितना महत्वपूर्ण है गाना
इस गीत को सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि बताते हुए अहान ने कहा कि यह राष्ट्र की सेवा करने वालों की अनकही भावनाओं और घर पर इंतजार कर रहे प्रियजनों की मौन प्रार्थनाओं को व्यक्त करता है। उन्होंने आगे कहा, "यह किसी गीत या परियोजना के बारे में नहीं है, यह समय, प्रेम और उस मौन कृतज्ञता के बारे में है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। एक ऐसा गीत जो हर सैनिक की अनकही भावनाओं और घर पर इंतजार कर रहे हर परिवार की मौन प्रार्थनाओं को समाहित करता है।"
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे'को जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनोट माता मंदिर के पास एक ऑडिटोरियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।