Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana की रिलीज से पहले दर्शकों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, रामानंद सागर की टीवी सीरीज पर आ रही डॉक्यूमेंट्री

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 04:22 PM (IST)

    नितेश तिवारी की 'रामायण' की चर्चा के बीच, रामानंद सागर की ऐतिहासिक टीवी सीरीज पर एक नई डॉक्यूमेंट्री की घोषणा हुई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की 'रामायण' (Ramayana) इस साल की मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक है। वहीं ट्रेलर रिलीज ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। 4000 करोड़ के इस बड़े बजट में बनी फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम और यश (Yash)रावण के रोल में नजर आएंगे।

    बिना टेक्नोलॉजी के कैसे हुआ था शूट?

    लेकिन कास्टिंग के अलावा, एक अन्य चीज जिस पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है फिल्म का लार्ज स्केल और DNEG का VFX। DNEG एक ऐसा स्टूडियो है जिसने आठ बार ऑस्कर जीता है। लेकिन जहां एक तरफ 'रामायण' की भव्यता की चर्चा हो रही है, वहीं एक नई डॉक्यूमेंट्री इस बात पर फोकस करती है कि कैसे एक व्यक्ति ने लगभग 40 साल पहले, बिना किसी टेक्नोलॉजी की मदद के, यही कहानी सुनाई थी और बहुत ही शानदार ढंग से सुनाई थी। ये आज तक लोगों के जहन में बैठी हुई है।

    Ramayana (23)

    टीआरपी में बड़े-बड़ों को दी टक्कर

    भले ही कितनी भी रामायण आ जाएं लेकिन रमानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण ने जो आनंद लोगों को दिया वो शायद ही दोबारा से क्रिएट हो पाए। यही वजह रही रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' अब तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय शोज में से एक है। साल 1987-88 में प्रसारित हुई इस सीरीज की TRP आज भी किसी भी भारतीय शो के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

    इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि महामारी के दौरान 2020 में जब इसे दोबारा प्रसारित किया गया, तब भी इसने टीवी रेटिंग्स में टॉप किया। अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने जो गुड न्यूज दी है वो किसी भी भारतीय दर्शक के लिए सोने पर सुहागा के समान है। शिव सागर ने बताया कि इस मशहूर टीवी शो के 'बिहाइंड द सीन्स' (पर्दे के पीछे की कहानी) पर एक नई डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    रामानंद सागर के पोते ने दी खुशखबरी

    बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में शिव सागर ने बताया, 'हम 'रामायण' उस समय कैसे बनाई गई इसकी कहानी पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। इतने साल बाद भी, दादाजी की 'रामायण' में लोगों की बहुत दिलचस्पी है। यह आज भी उतनी ही प्रासंगिक और लोकप्रिय है। उस समय, मेरे दादाजी को काफी साधारण टेक्नोलॉजी के साथ काम करना पड़ा था।

    तब ब्लू या ग्रीन स्क्रीन नहीं होती थीं; क्रोमा टेक्नोलॉजी बस आई ही थी। विजुअल इफेक्ट्स के लिए कंप्यूटर भी नहीं थे। टीम ने लीनियर एडिटिंग मशीनों के साथ काम किया और लो-बैंड यू-मैटिक वीडियो पर शूटिंग की।'

    'रामायण' की कहानी मशहूर अभिनेता अशोक कुमार ने सुनाई थी। इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। यह शो भारतीय दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि जब ये टीवी पर आता था तो सड़के खाली हो जाती थीं और लोग टीवी से चिपककर बैठ जाते थे।

    यह भी पढ़ें- Jaideep Ahlawat ने क्यों ठुकराई 4000 करोड़ की रामायण? रणबीर कपूर की फिल्म में ऑफर हुआ था बड़ा किरदार

    यह भी पढ़ें- 'साई पल्लवी पर भारी...', Ramayana में 'माता सीता' की बहन बनीं एक्ट्रेस कौन हैं? एक झलक से लूटी लाइमलाइट