'साई पल्लवी पर भारी...', Ramayana में 'माता सीता' की बहन बनीं एक्ट्रेस कौन हैं? एक झलक से लूटी लाइमलाइट
रामायण (Ramayana) का ट्रेलर जारी हो गया है और साई पल्लवी से ज्यादा लाइमलाइट उनके पीछे खड़ी एक्ट्रेस ने लूट ली है। जानिए कौन हैं। ...और पढ़ें

रामायण की एक्ट्रेस पर अटकी सबकी नजरें। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण का ट्रेलर जारी हो गया है और किरदारों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एक एक्ट्रेस ने तो हल्की सी झलक मात्र से लोगों का ध्यान खींच लिया और लोग कह रहे हैं कि माता सीता के रूप में उन्हें ही कास्ट करना चाहिए था।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण (Ramayana) में माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) निभा रही हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर साई को सीता के लुक, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग साई से ज्यादा उनके पीछे खड़ीं एक्ट्रेस को पसंद कर रहे हैं।
किस एक्ट्रेस ने साई पल्लवी को किया ओवरशैडो?
गुरुवार को रामायण का ट्रेलर जारी हुआ और पहली बार साई पल्लवी का लुक रिवील हुआ। ट्रेलर में उनके एंट्री सीन में साई पल्लवी के साथ दो और एक्ट्रेसेस खड़ी होती हैं। लेफ्ट साइड में खड़ी एक्ट्रेस की हल्की सी झलक आई और वह इंटरनेट पर छा गईं। उन्होंने साई पल्लवी को ओवरशैडो कर दिया। लोग अब उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं कि वह कौन हैं।
एक झलक ने यूजर्स को किया क्रेजी
साई पल्लवी के पीछे खड़ीं एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास हैं। लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस को साई पल्लवी से बेहतर बताया। एक और यूजर ने लिखा, "कास्टिंग के मामले में हर कोई मुकेश छाबड़ा या आदित्य धर नहीं होता। नितेश भाई, बैकग्राउंड में दिख रही एक्ट्रेस पूरे फ्रेम पर छा गई है। इस शॉट में वह साई पल्लवी पर पूरी तरह भारी पड़ रही हैं।"
खबरें और भी
Not everyone is Mukesh Chhabra or Aditya Dhar when it comes to casting.
— Swaksh Tripathi (@SwakshTripathi) July 30, 2026
Nitish bro, the actress in the background is stealing the entire frame. She completely overshadows Sai Pallavi in this shot. pic.twitter.com/W9WqZU4End
Unpopular opinion: The girl standing next to Sai Pallavi suits Maa Sita in Ramayana more than Sai Pallavi.#ramayana pic.twitter.com/dJfKKbpRD2
— Raunak Chaudhary (@raunak_chaudhar) August 1, 2026
कौन हैं रामायण में शत्रुघ्न की पत्नी बनीं एक्ट्रेस?
साई पल्लवी के पीछे खड़ीं वो एक्ट्रेस सुरभि दास हैं। वह असमिया एक्ट्रेस हैं जो रामायण में अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में वह माता सीता की छोटी बहन श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं जो राम के छोटे भाई शत्रुघ्न की भी पत्नी थीं।
पहले ऐसी चर्चा हो रही थी कि वह उर्मिला की भूमिका निभा रही हैं लेकिन उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर अपने किरदार से पर्दा उठाया था।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana के ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते ने दिया रिएक्शन, बोले- उम्मीद है कि रणबीर कपूर...
यह भी पढ़ें- Ramayana के ट्रेलर के बीच Kangana Ranaut ने सीता के रूप में शेयर की तस्वीर, लिखा- 'लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद'