Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के ट्रेलर के बीच Kangana Ranaut ने सीता के रूप में शेयर की तस्वीर, लिखा- 'लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद'

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:17 PM (IST)

    नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर की चर्चा के बीच कंगना रनौत ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह माता सीता के रूप में दिख रही हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कंगना ने बचपन की सीता वाली तस्वीर साझा की।

    2. यह तस्वीर 'रामायण' ट्रेलर की चर्चा के बीच आई।

    3. उन्होंने कैप्शन में 'लिबरल्स को आशीर्वाद' लिखा।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana) का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने राम और साईं पल्लवी (Sai Pallavi) ने माता सीता का किरदार निभाया है। मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। ऐसे में एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने स्कूल के दिनों की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं।

    कंगना ने तस्वीर पर लिखा मजेदार कैप्शन

    तस्वीर में उनकी एक सहेली भगवान राम का किरदार निभा रही है और दूसरी सहेली हनुमान जी बनी है। लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि उन्होंने यह तस्वीर 'रामायण' के ट्रेलर की चर्चा के बीच पोस्ट की। अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने यह तस्वीर शेयर की और उस साल और अपने स्कूल के बारे में जानकारी दी। एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा,'सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।'

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 3.57.50 PM

    बता दें कि कंगना फिल्म 'सीता: द इनकार्नेशन' में देवी सीता का किरदार निभाने वाली थीं। इस फिल्म की घोषणा 2021 में हुई थी और इसे अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने वाले थे। हालांकि, इस पर काम कभी शुरू नहीं हो पाया और फिलहाल इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है।

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 5.16.36 PM

    कंगना की आने वाली फिल्में

    वहीं बात अगर कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो उनकी दो फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। इनमें से एक आर. माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म और दूसरी 'क्वीन 2' है। दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उन्हें आखिरी बार'भारत भाग्य विधाता' में देखा गया था जोकि बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में आकर Kangana Ranaut ने लगाई राम कपूर और धीरज धूपर की क्लास, कहा- 'शाह रुख का S भी नहीं...'

    यह भी पढ़ें- Queen 2 के लिए मिल गया लीड हीरो, Kangana Ranaut की फिल्म में नजर आएगा ये एक्टर?