Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Queen 2 के लिए मिल गया लीड हीरो, Kangana Ranaut की फिल्म में नजर आएगा ये एक्टर?

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 05:19 PM (IST)

    अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 के लीड एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें

    कौन है क्वीन 2 का लीड एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    कौन है क्वीन 2 का लीड एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. क्वीन 2 की कास्ट को लेकर आया अपडेट

    2. कंगना रनौत संग नजर आएगा ये अभिनेता

    3. निर्देशक विकास बहल की फिल्म है क्वीन 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत का नाम लंबे समय से फिल्म क्वीन 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। क्वीन 2 की शूटिंग का समापन हाल ही में हुआ है, जिसकी जानकारी मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा किए गए रैप अप वीडियो के जरिए मिली। 

    अब खबर आ रही है कि क्वीन 2 के लिए लीड एक्टर की तलाश भी खत्म हो गई है, जो कंगना के अपोजिट नजर आएगा। आइए जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है, जो क्वीन 2 में नजर आएगा। 

    क्वीन 2 में नजर आएगा ये एक्टर

    भारत भाग्य विधाता के बाद कंगना रनौत फिल्म क्वीन 2 में नजर आएंगी। जिसका डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं, जो अजय देवगन की शैतान जैसी कई सफल फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से ये चर्चा चल रही थी कि क्वीन 2 में कंगना के साथ कौन से एक्टर काम करता हुआ दिखेगा।

    queen 2 (1)

    यह भी पढ़ें- अब होगा Kangana Ranaut का कमबैक! 'भारत भाग्य विधाता' के बाद इस मूवी में आएंगी नजर

    इसका पुष्टिकरण हो गया है और ई टाइम्स की रिपोर्ट्स में ये खुलासा हुआ है कि सुबोध भावे वह कलाकार हैं, जो क्वीन 2 में लीड एक्टर बनेंगे।

    queen2

    दरअसल क्वीन 2 की शूटिंग पूरी होने के खुशी में मेकर्स ने सेट पर एक रैप अप सेलिब्रेशन किया, जिसमें फिल्म की लीड कास्ट और निर्देशक नजर आए। इस दौरान कंगना रनौत निर्देशक विकास बहल को केक खिलाती हुई दिखाई दीं और उनके साथ मराठी सिनेमा के मशहूर कलाकार सुबोध भावे भी नजर आए।

    खबरें और भी

    इससे ये साफ हो गया है कि सुबोध ही क्वीन 2 के लीड एक्टर हैं, जो कंगना संग बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। ये पहला मौका होगा जब सुबोध और कंगना किसी भी फिल्म के लिए एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 

    इन फिल्मों के लिए मशहूर हैं सुबोध

    दरअसल सुबोध भावे मराठी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने मराठी टीवी इंडस्ट्री से लेकर बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। उनकी पॉपुलर मराठी मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

    • पखारू-पखारू

    • रणमूल

    • अनुमानी

    • बाल गंधर्व

    • लोकमान्य- एक युगपुरूष

    • अनी... डॉ काशीनाथ घाणेकर

    • पाणी

    • हर हर महादेव

    यह भी पढ़ें- मंडी की स्नेहा बनीं विंटर क्वीन 2026, सुंदरियों ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा; MLA ने ताज पहनाकर किया सम्मानित