अब होगा Kangana Ranaut का कमबैक! 'भारत भाग्य विधाता' के बाद इस मूवी में आएंगी नजर
बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कंगना रनौत ने अपनी मोस्ट अवेटेड अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ...और पढ़ें

कंगना रनौत की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
पूरी हुई कंगना की अगली फिल्म की शूटिंग
इस मूवी के साथ अभिनेत्री करेंगी कमबैक
हाल ही में भारत भाग्य विधाता में आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। फिलहाल वह अपनी आने वाली मूवीज को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में आई फिल्म भारत भाग्य विधाता से फैंस का दिल जीतने वालीं कंगना ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
जिसके साथ आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत जोरदार कमबैक करती दिख सकती हैं। आइए जानते हैं कि कंगना की अपकमिंग मूवी कौन सी है।
कंगना की अगली फिल्म कौन सी
बात की जाए कंगना रनौत की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो उनमें कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। लेकिन सबसे अधिक इंतजार उनकी जिस फिल्म के लिए फैंस कर रहे हैं, उसका नाम क्वीन 2 (Queen 2) है। करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद क्वीन का सीक्वल आ रहा है और बीते दिनों से इसका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- विदेशों में छाई कंगना की Bharat Bhhagya Viddhaata, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दिखाया टशन

देर रात सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और क्वीन 2 की टीम की एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान कंगना क्वीन 2 के निर्देशक विकास बहल को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं।
Kangana from last day of #Queen2 set with Vikas Bahl #KanganaRanaut pic.twitter.com/sY7BE7BIND
— Kangana Updates (@KR_Insta2) June 30, 2026
इस तरह ये साफ हो गया है कि क्वीन 2 की शूटिंग पूरी हो गई है और जल्द ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, अभी क्वीन पार्ट 2 की रिलीज डेट का एलान होना बाकी है, जिसमें अभी काफी समय लग सकता है।
लेकिन अनुमान ऐसा लगाया जा रहा है कि अगले साल 2027 में हो सकता है कि कंगना की क्वीन 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए। बता दें कि इससे पहले 2013 में आई क्वीन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
खबरें और भी
कंगना की ये फिल्म भी लाइन में
सिर्फ क्वीन 2 ही नहीं बल्कि कंगना रनौत की एक बहुचर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी का नाम पिछले समय से सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि कंगना अभिनेता आर माधवन संग तनु वेड्स मनु की तीसरी किस्त पर काम कर रही हैं। हालांकि, अभी फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।