'कर्ली बालों वाली सीता...' Ramayana में साई पल्लवी के किरदार पर दीपिका चिखलिया की टिप्पणी, अरुण गोविल को किया सपोर्ट
रामानंद सागर की 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की नई 'रामायण' में साई पल्लवी के सीता के किरदार पर टिप्पणी की है। ...और पढ़ें
-1784824268480_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के मशहूर टीवी सीरियल में सीता का रोल निभाकर घर-घर में पहचानी जाने वालीं दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhaliya) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नितेश तिवारी की रामायण पर अपनी राय दी।
दीपिका ने खास तौर पर साई पल्लवी (Sai Pallavi) के माता सीता के किरदार पर अपने विचार रखे। 'वैरायटी इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में,दीपिका ने अरुण गोविल के राजा दशरथ के तौर पर रामायण की दुनिया में वापसी, ओरिजिनल सीरियल की कभी न खत्म होने वाली विरासत और सीता का रोल निभाने से उनके करियर पर पड़े असर के बारे में भी बात की।
साईं पल्लवी के रोल पर क्या बोलीं दीपिका?
जब उनसे साई पल्लवी के सीता का रोल निभाने के बारे में पूछा गया, तो दीपिका ने उन्हें बहुत टैलेंटेड बताया, लेकिन यह भी कहा कि उनकी परफॉर्मेंस देखे बिना उन्हें कास्ट करने के फैसले को जज करना गलत होगा।
-1784824073351.jpg)
उन्होंने कहा,'मैंने उनका काम देखा है। वह बहुत बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि वह सीता के रोल में कैसी लगेंगी। जब हम उन्हें देखेंगे, तभी पता चलेगा। अभी तो मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है।'
खबरें और भी
टीवी की सीता ने दीपिका ने की तुलना?
इसके बाद दीपिका ने तुलसीदास की रामायण में सीता के वर्णन का जिक्र करते हुए बताया कि रामानंद सागर ने इस रोल के लिए कुछ खास शारीरिक खूबियों वाली एक्ट्रेस की तलाश की थी। दीपिका ने कहा,'तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादाम जैसी आंखें, एक खास कद-काठी, बालों और रंग-रूप वाली महिला के तौर पर किया गया है। रामानंद सागर को ऐसी ही एक्ट्रेस की तलाश थी और उन्हें ये खूबियां मुझमें दिखीं।'
View this post on Instagram
दीपिका ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि हमारी 'रामायण' दूसरी 'रामायण' पर भारी पड़ेगी क्योंकि कोरोना के समय जब इसे टीवी पर दोबारा प्रसारित किया गया तो यंग जेनरेशन ने भी इसे देखा और उनके दिमाग में सीता जी की वही छवि बनी हुई है। अब इस नई रामायण में कर्ली बालों वाली सीता को शायद वो एक्सेप्ट न करें।'
रामायण के अन्य किरदारों की बात करें तो फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली के टाइम रिलीज होगा।