Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ की Ramayana के ट्रेलर पर रामानंद सागर के पोते ने दिया रिएक्शन, बोले- उम्मीद है कि रणबीर कपूर...

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    रामानंद सागर के पोते, शिव सागर ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी राय दी है। ...और पढ़ें

    रामानंद सागर के पोते ने रखी अपनी बात

    रामानंद सागर के पोते ने रखी अपनी बात 

    HighLights

    1. रामानंद सागर के पोते ने रखी अपनी बात 

    2. यश और साई पल्लवी को सराहा

    3. रणबीर कपूर के लिए कही ये बात 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Yash), सनी देओल (Sunny Deol), रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और अन्य सितारों से सजी इस पौराणिक फिल्म के ट्रेलर के 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज होने के बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

    ट्रेलर के ऑनलाइन रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली राय और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लेकिन अब 1987 में अपने सीरियल रामायण को घर-घर में पहुंचाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी इस चर्चा में अपनी बात रखी है और ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।

     

    यह भी पढ़ें- शूर्पणखा का सुहाग और रावण का जीजा? 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय के किरदार 'विद्युतजिह्व' की कहानी हैरान करने वाली

    भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अहम पड़ाव माने जाने वाले रामानंद सागर के 'रामायण' (Ramayan) ने एक ऐसा बेहतरीन स्टैंडर्ड सेट किया है, जिससे इस महाकाव्य के हर नए वर्जन की तुलना की जाती है। अब हाल ही में शिव सागर ने, रणबीर कपूर और पूरी कास्ट से बहुत प्रभावित होने की बात कही है।

    यश और साई पल्लवी की तारीफ की

    'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक भगवान राम के रोल में रणबीर को पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे यह काफी पसंद आया। पहले के प्रमोशनल मटीरियल में मुझे लगा था कि ग्राफिक्स की क्वालिटी बजट के हिसाब से नहीं थी'।

    खबरें और भी

    ramayana (32)

    उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, ट्रेलर और पूरी कास्ट को देखने के बाद मैं प्रभावित हूं। मुझे लगा कि रावण के रोल में यश शानदार लग रहे थे। साई पल्लवी भी सीता के किरदार में खूब जंच रही हैं, खासकर उनके बोलने और अपनी बात रखने के अंदाज की वजह से। कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि यह बहुत ग्रैंड लग रहा है'।

    दुनियाभर के दर्शकों के लिए बनी है 'रामायण'

    शिव का मानना है कि 'रामायण' (Ramayana) को दुनिया भर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं, संस्कृति और फैंटेसी से रूबरू कराएगी। उनके अनुसार, अगर यह भारतीय कहानी कहने की कला की वैश्विक पहुंच बढ़ाने में सफल रहती है, तो यह न केवल इस फिल्म के लिए, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

    रणबीर कपूर के लिए जताई ये उम्मीद 

    उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से पुष्पक विमान की कल्पना की गई है, वह भी तारीफ के काबिल है। मुझे बाघ वाले रथ पर शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) की एंट्री भी पसंद आई। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार किया जाए, और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 'एनिमल' (2023) के बाद, लोगों ने शायद उनके बारे में एक खास छवि बना ली हो। साथ ही, बेहतरीन कास्ट और शानदार विज़ुअल अनुभव के कारण, यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ सकती है'।

    ramayana (31)

    रामायण के बारे में

    रामायण दो पार्ट में बनाई जा रही है इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को ये काफी हद तक पसंद आया

    यह भी पढ़ें- Ramayana के ट्रेलर के बीच Kangana Ranaut ने सीता के रूप में शेयर की तस्वीर, लिखा- 'लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद'