शूर्पणखा का सुहाग और रावण का जीजा? 'रामायण' में विवेक ओबेरॉय के किरदार 'विद्युतजिह्व' की कहानी हैरान करने वाली
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण पार्ट- 1 में विवेक ओबेरॉय ने विद्युतजिह्वा का किरदार निभाया है। जानिए रामायण काल में इस पात्र की भूमिका ...और पढ़ें

रामायण में विद्युतजिह्वा कौन हैं? (Ramayana Trailer)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन 30 जुलाई को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर रिलीज किया गया। चार मिनट के इस ट्रेलर में रामायण महाकाव्य से जुड़े कई किरदारों का खुलासा हुआ। जहां यश रावण की भूमिका में नजर आए, वहीं एक चेहरा ऐसा भी था, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि, रामायण से जुड़ा यह पात्र कौन हैं? हम बात कर रहे हैं विवेक ओबेरॉय की, जो नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में विद्युतजिह्व का रोल निभा रहे हैं।
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, विद्युतजिह्व असल में रावण की बहन शूर्पणखा का पति था। इसके अलावा वह कालकेय का भाई भी था, जिसने रावण के साथ मिलकर कई युद्धों का अंजाम दिया था। शूर्पणखा और विद्युतजिह्व को एक पुत्र भी था, जिसका नाम शंभू कुमार था।
विद्युतजिह्वा से जुड़ी प्रचलित कथाएं
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, विद्युतजिह्वा की मदद से रावण ने स्वर्ग के देवता देवराज इंद्र को हराया था। कहा जाता है कि, इंद्रराज को पराजित करने के बाद जब रावण स्वर्ग से लौट रहा था, तब कालकेयों ने उसे रोक लिया। इसके बाद रावण और कालकेयों के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें आखिरकार रावण विजयी रहा।
एक अन्य कथा के मुताबिक, रावण ने कालकेयों के पाताल रोक राज्य पर जीत हासिल कर उसे मार डाला। इस बात से विद्युतजिह्वा गुस्सा हो गया। उसने रावण को युद्ध के लिए ललकारा, इसके बाद रावण को अंत में अपने ही जीजा यानी विद्युतजिह्वा को मारना पड़ा। जब यह बात शूर्पणखा को पता चली तो रावण ने उसे सांत्वना देते हुए एक उपयुक्त वर खोजने की अनुमति दी और कहा कि, अगर कोई विवाह का प्रस्ताव ठुकराए तो वह जबरदस्ती विवाह कर देगा।
खबरें और भी
रामायण महाकाव्य में विद्युतजिह्वा नाम का अन्य पात्र
विद्युतजिह्वा की मौत के बारे में एक और कथा प्रचलित है। बताया जाता है कि, इंद्र के खिलाफ युद्ध के दौरान रावण ने गलती से विद्युतजिह्वा को मार डाला था। ऐसा भी बताया जाता है कि, विद्युतजिह्वा जिसका नाम का मतलब तेजतर्रार जीभ है, ने लंका में रावण के शासन पर सवाल उठाते हुए चुनौती देने के लिए अपनी वाक्पटुता का प्रदर्शन किया। जिसके कारण रावण ने अपने ही बहनोई की हत्या कर दी।
रामायण महाकाव्य में विद्युतजिह्वा नाम का अन्य पात्र भी है। वह रावण का तांत्रिक और सेवक दोनों था। उसने ही माता सीता को डराने के लिए श्री राम के सिर बनने का काम सौंपा गया था।
यह भी पढ़ें- क्या वाल्मीकि रामायण में है 'लक्ष्मण रेखा' का जिक्र? पढ़िए रामायण के 4 बड़े मिथक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।