Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana में सुशांत सिंह राजपूत के लुक को देख इमोशनल हुए फैंस, AI से बनी तस्वीर देख फैंस बोले- परफेक्ट राम

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:59 PM (IST)

    Ranbir Kapoor स्टारर रामायण की चर्चा चारों तरफ है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में बातें करना बंद नहीं कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    रामायण में सुशांत सिंह राजपूत का एआई लुक वायरल

    रामायण में सुशांत सिंह राजपूत का एआई लुक वायरल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट वन' दीवाली 2026 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, और इसका दूसरा पार्ट अगली दीवाली पर आएगा। हाल ही में हनुमान जयंती पर इसका पहला लुक सामने आया। जिस पर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। रामानंद सागर के मशहूर शो में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    सुशांत सिंह राजपूत का लुक हो रहा वायरल

    इसी बीच, AI ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भगवान राम के रूप में फिर से इमेजिन किया है, न कि रणबीर कपूर को। सुशांत की श्रीराम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

     

    यह भी पढ़ें- 'खोदा पहाड़ निकला चूहा', संजय गुप्ता ने मारा रणबीर कपूर की Ramayana पर ताना? डायरेक्टर ने खुद बताई सच्चाई

    एक ने लिखा, 'उनकी आंखें हमेशा दयालु होती थीं और उनके आस-पास एक शांति भरा माहौल रहता था। एक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम में भी यही गुण थे। तो हां, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। वह इस भूमिका के लिए एकदम सटीक साबित होते। वह सबसे बेहतरीन राम होते। सबसे बेहतरीन। एक ने लिखा, 'मैं इस बात से सहमत हूं कि वह ज्यादा बेहतर होते। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इमेजिन करो कि सुशांत सिंह राजपूत रामायण में राम होते'।

    sushant

    रामायण के बारे में

    नितेश तिवारी और नामित मल्होत्रा की 'रामायण' की पहली झलक 2 मार्च को हनुमान जयंती के मौके पर सामने आई। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, यश जैसे शानदार कलाकारों की टुकड़ी है। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।

    खबरें और भी

    sushant (2)

    रणबीर का वर्कफ्रंट

    संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) में अपना हिंसक रूप दिखाने के बाद, कपूर की यह बड़े पर्दे पर पहली वापसी है। इसके साथ ही रणबीर की आने वाली फिल्मों में लव एंड वॉर, एनिमल पार्क भी हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'क्या आज हनुमान के साथ...', Ranbir Kapoor की बेटी राहा Ramayana से जुड़े पूछती हैं ऐसे सवाल? वीडियो वायरल