'खोदा पहाड़ निकला चूहा', संजय गुप्ता ने मारा रणबीर कपूर की Ramayana पर ताना? डायरेक्टर ने खुद बताई सच्चाई
रामायण के फर्स्ट लुक टीजर के सामने आने के बाद निर्देशक संजय गुप्ता का तंज भरा एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। अब डा ...और पढ़ें

'रामायण' पर संजय गुप्ता ने मारा था ताना, बताई सच्चाई/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के फर्स्ट लुक टीजर रिलीज के चंद घंटों बाद ही 'काबिल' फेम निर्देशक संजय गुप्ता के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर काफी बवाल मचा दिया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "खोदा पहाड़... निकला चूहा"।
इस पोस्ट को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लगा कि संजय गुप्ता ने यह तंज रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा है। अब इस पूरे विवाद पर खुद निर्देशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और स्पष्ट किया है कि उनका यह पोस्ट 'रामायण' के लिए था या नहीं।
क्या संजय गुप्ता ने किया 'रामायण' पर कटाक्ष?
'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत के दौरान जब 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता से पूछा गया कि क्या उनका यह तंज भरा पोस्ट रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' को लेकर था? तो निर्देशक ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, "नहीं, बिल्कुल भी नहीं। मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता और यह पोस्ट 'रामायण' से बिल्कुल भी संबंधित नहीं है।"
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने रॉकिंग स्टार Yash की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया क्यों 'रामायण' का यह 'रावण' होगा सबसे अलग?
निर्देशक संजय गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर शेयर किए थे दो पोस्ट
दरअसल, यूजर्स को संजय गुप्ता का यह ट्वीट रणबीर कपूर की फिल्म पर तंज इसलिए लगा, क्योंकि निर्देशक ने 'रामायण' का टीजर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही वीएफएक्स (VFX) कंपनी को लेकर भी एक ट्वीट किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना वह ट्वीट डिलीट कर दिया है। इस ट्वीट में संजय गुप्ता ने लिखा था, "वीएफएक्स कंपनी ऑस्कर नहीं जीतती हैं, टेक्नीशियन जीतते हैं।"
खबरें और भी
उनका यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, उस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "एक फिल्ममेकर से इस तरह के कमेंट की उम्मीद करना बहुत ही अजीब है। ये दो मिनट के टीजर को मोबाइल पर देखने के बाद ही उसे जज कर रहे हैं, जबकि यह फिल्म IMAX के लिए बनी है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यह अच्छा नहीं है, बिल्कुल नहीं लग रहा है कि यह टिप्पणी फिल्म इंडस्ट्री का कोई शख्स कर रहा है।"
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की 'रामायण' इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar से ज्यादा देर थिएटर में बैठाकर रखेगी Ramayana? रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा