Ranbir Kapoor ने रॉकिंग स्टार Yash की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया क्यों 'रामायण' का यह 'रावण' होगा सबसे अलग?
रणबीर कपूर ने 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि इस बार दर्शकों को 'रावण' का एक बिल्कुल न ...और पढ़ें

रणबीर कपूर ने यश के 'रावण' लुक को बताया सबसे अलग/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का जब से फर्स्ट लुक टीजर सामने आया है, तब से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। अब फैंस को इस फिल्म से सनी देओल और साई पल्लवी के लुक का बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि, फैंस जिस स्टार के लुक के लिए सबसे ज्यादा बेताब हैं, वे हैं साउथ सुपरस्टार यश (Yash), जो फिल्म में 'रावण' की अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर ने यश के लुक और किरदार को लेकर जो खुलासा किया है, उसे सुनकर फैंस की यह एक्साइटमेंट दोगुनी होने वाली है।
'दर्शकों को यह नया रूप देखने में मजा आएगा'- रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने हाल ही में यश के औरा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "यश का स्टारडम जबरदस्त है और रावण का किरदार निभाने के लिए उसी तरह के औरा और स्क्रीन प्रेजेंस की जरूरत होती है। उनका रावण अब तक हमने जो देखा है, उससे काफी अलग है। मुझे लगता है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह नया रूप देखने में बहुत मजा आने वाला है।"
Yash Has Aura and Screen Presence to Play Raavana! He comes with Stardom- RK#Ramayana pic.twitter.com/ScnEYmU3Wx
— RK🐰 (@rksbunny) April 2, 2026
उन्होंने यश की सराहना करते हुए यह भी कहा कि दशानन जैसा शक्तिशाली किरदार निभाने के लिए सिर्फ अभिनय काफी नहीं है; उसके लिए आपको मजबूत स्टारडम और प्रभावशाली व्यक्तित्व की जरूरत होती है, जो यश के पास भरपूर है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar से ज्यादा देर थिएटर में बैठाकर रखेगी Ramayana? रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
खबरें और भी
इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को मेकर्स दो भागों में रिलीज कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है, जिसकी आधिकारिक तारीख भी आ चुकी है। यह फिल्म 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा, रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।

इस ग्रैंड फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह सहित कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- दो नहीं, तीन पार्ट्स में बनने वाली थी Ranbir Kapoor की Ramayana, नितेश तिवारी ने क्यों बदला अपना इरादा?