Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने रखी बेटी आराध्या बच्चन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, शामिल हुए कई सितारे

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 09:04 AM (IST)

    ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने हाल ही में अपना 11वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वहीं अब शनिवार को बच्चन परिवार ने अपने घर आराध्या क ...और पढ़ें

    Aaradhya Bachchan, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan
    Aaradhya Bachchan, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aaradhya Bachchan Birthday Bash: ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन ने 16 नवंबर को अपना 11वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर आराध्या को ढेरों बधाई भी मिली थी। वहीं अब 19 नवंबर यानी शनिवार को बच्चन ने अपने घर आराध्या की ग्रैंड पार्टी सेलिब्रेशन रखा। इस मौके पर कई सेलेब्स और उनके बच्चे शामिल हुए।

    आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे

    आराध्या बच्चन के 11वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने बंगले पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और दोनों बच्चों के साथ आराध्या की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी आराध्या की बर्थडे पार्टी का हिस्सा रही।  फिल्म निर्माता बंटी वालिया अपनी वाइफ और बच्चों के साथ इस पार्टी में शामिल हुए।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    सामने आईं ऐश्वर्या राय बच्चन की एक झलक

    इस दौरान बर्थडे गर्ल आराध्या बच्चन की तो झलक देखने को नहीं मिली, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन इस दौरान मीडिया से रू-ब-रू हुई। दरअसल, पार्टी खत्म होने के ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय को छोड़ने बाहर गाड़ी तक आई। इस दौरान उनके साथ पति अभिषेक बच्चन भी नजर आए। इस दौरान ऐश व्हाइट लॉन्ग शर्ट और ब्लैक जीस में नजर आई। तो वहीं पापा अभिषेक बच्चन व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    ऐश्वर्या राय ने शेयर की थी बेटी संग खास फोटो

    16 नवंबर को ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर आराध्या संग एक फोटो शेयर की जिसमे मां-बेटी की खास बॉन्डिंग नजर आ रही थी। तस्वीर में ऐश्वर्या बेटी आराध्या को लिप किस करते नजर आई। इस फोटो के कैप्शन में लिखा था-  माई लव… माई लाइफ… आई लव यू, माई आराध्या....।

    खबरें और भी

    बेटी को लेकर काफी पजेसिव है ऐश्वर्या

    आपको बता दें ऐश्वर्या बच्चन से आराध्या की बॉन्डिंग बिल्कुल डिफरेंट है। रेड कार्पेट हो, शॉपिंग मॉल या फिर मीडिया इवेंट, आराध्या मम्मी के साथ हर जगह नजर आती हैं। आराध्या भले ही बच्चन परिवार की बेटी है, लेकिन अभिषेक-ऐश्वर्या बेटी की परवरिश नॉर्मल बच्चों की तरह करती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी रचाई थी। शादी के करीब 4 साल बाद ये कपल 16 नवंबर 2011 को बेटे के पेरेंट्स बने थे। 

    यह भी पढ़ें-  Web Series on Hotstar: 21 नवंबर से हॉटस्टार पर मनोरंजन का डबल डोज, पढ़ें कब देख सकेंगे अपने पसंदीदा शो