Cannes की क्लोजिंग सेरेमनी से Aishwarya Rai का नया लुक आया सामने, व्हाइट पैंट सूट और कातिलाना अंदाज से लूटी महफिल
कान्स फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में ऐश्वर्या राय ने चीनी डिजाइनर चेन चान के सफेद पंखों वाले पैंटसूट में सबका ध्यान खींचा। उनकी 24वीं कान्स उपस्थि ...और पढ़ें
-1779593449349_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्रेंच रिवेरा में 12 मई को शुरू हुआ कान्स फिल्म फेस्टिव दो हफ्तों बाद 23 मई को समाप्त हो गया। इस बीच रेड कार्पेट पर सेलेब्स का जलवा, फिल्मों की स्क्रीनिंग और अखबारों में इसकी खूब चर्चा देखने को मिली। इसके समापन समारोह में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) नजर आईं और शोस्टॉपर बनकर उन्होंने सभी को आकर्षित किया।
तीसरे लुक के लिए उन्होंने चीनी डिजाइनर चेन चान द्वारा डिजाइन किए गए एक सफेद रंग के परिधान को चुना। 52 वर्षीय अभिनेत्री रेड कार्पेट पर पंखों से बनी इस खूबसूरत ड्रेस में काफी हसीन लग रही थीं कि सभी की निगाहें उन पर टिक गई।
यह भी पढ़ें- ब्लू मर्मेड गाउन, डायमंड जूलरी और लूज कर्ल्स... Cannes के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
शूट के शोल्डर पर लगे थे व्हाइट फेदर
चेन चान ने सफेद पैंटसूट डिजाइन किया था, जोकि देखने में ही मास्टरपीस लग रहा है। अधिकांश दर्शकों के लिए, यह महज एक सूट था लेकिन जब आप इसकी डिटेलिंग पर ध्यान देंगे तो आप दंग रह जाएंगे। ब्लेजर पर जड़े हुए रत्नों से सजे लैपल, लेस की कारीगरी वाली पैंट और कंधों पर लिपटा हुआ पंखों वाला बोआ इस पूरे लुक को बिंदास बना रहा था। इस तरह ऐश्वर्या ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ, सारी लाइमलाइट ही लूट ली है।
-1779593551510.jpg)
किसी परी से कम नहीं लग रही थीं ऐश्वर्या
इस पंख लगे ऑल व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती और अदाओं का दीवाना हो गया है। स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक स्टाइल किया था। ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया जोकि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था। इसके अलावा उनकी कॉन्फिडेंट स्माइल ने कहर ढहाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खूब पोज दिए।
खबरें और भी
View this post on Instagram
आराध्या बच्चन ने भी किया कान्स में डेब्यू
इस साल के समारोह में ऐश्वर्या राय के शामिल न होने की अटकलों के बीच, यह कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उनकी 24वीं उपस्थिति थी। कान में नियमित रूप से आने वाली ऐश्वर्या राय ने अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किए गए नीले गाउन में रेड कार्पेट पर अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने भी लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ अवॉर्ड के छठे एडिशन में रेड कलर के गाउन में डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें- Cannes 2026: इंतजार हुआ खत्म! ब्लू गाउन में स्टनिंग लगीं Aishwarya Rai, बेटी आराध्या ने भी किया डेब्यू