Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लू मर्मेड गाउन, डायमंड जूलरी और लूज कर्ल्स... Cannes के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा

    Updated: Sat, 23 May 2026 10:28 AM (GMT+05:30)

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में 24वीं बार शिरकत की। ...और पढ़ें

    Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का शानदार कमबैक, देखें उनका स्टनिंग ब्लू लुक (Image Source: AFP)

    Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का शानदार कमबैक, देखें उनका स्टनिंग ब्लू लुक (Image Source: AFP) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 12 मई से शुरू हुए Cannes Film Festival 2026 में जब होटल मार्टिनेज में लॉरियल की ब्रांडिंग से ऐश्वर्या राय का चेहरा नदारद दिखा, तो उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए थे। कई लोगों को लगने लगा था कि शायद इस साल उन्हें इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

    लेकिन, 'पोन्नियिन सेल्वन' की इस मशहूर अदाकारा ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई से उड़ान भरकर इन सभी अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया। बता दें, यह कान्स के इस प्रतिष्ठित मंच पर उनकी 24वीं शानदार उपस्थिति है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by StyledbyyogasH (@styledbyyogash)

    अमित अग्रवाल के 'स्कल्प्टेड गाउन' का जलवा

    'कान्स की रानी' ऐश्वर्या राय का पहला लुक बेहद ही धमाकेदार रहा। रेड कार्पेट पर उन्होंने एक बेहद आकर्षक नीले रंग का मर्मेड-फिनिश स्कल्प्टेड गाउन पहना था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चमकदार दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था।

    आपको बता दें कि इस शानदार आउटफिट को मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है, जो इस साल कान्स में अपना शानदार डेब्यू कर रहे हैं।

    'लाइट-इन-मोशन' थीम पर बनी ड्रेस

    प्रेस रिलीज के मुताबिक, अमित अग्रवाल के इस खास कॉट्योर क्रिएशन का नाम 'लूमिनारा है, जो कि 'लाइट-इन-मोशन' के कंसेप्ट पर आधारित है, जिसे बेजोड़ कारीगरी और मूर्तिकला के जरिए तैयार किया गया है।

    डिजाइनर के शब्दों में, ऐश्वर्या ने हमेशा कान्स में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया, "लूमिनारा के जरिए मैं और मोहित कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो सिर्फ एक कपड़े की तरह न लगे, बल्कि उनके इर्द-गिर्द एक 'एनर्जी फील्ड' का अहसास कराए।" यह ड्रेस रोशनी को सिर्फ उजाले के तौर पर नहीं, बल्कि ऊर्जा, ताकत और बदलाव के रूप में पेश करती है, जो ऐश्वर्या के दशकों लंबे ग्लोबल सफर के तेज को सलाम करती है।

    खबरें और भी

    Aishwarya Rai Bachchan

    (Image Source: Instagram) 

    खूबसूरती में चार चांद लगाती मेकअप और जूलरी

    अपने इस खास अपीयरेंस के लिए ऐश्वर्या ने बेहद ही नपा-तुला और खूबसूरत लुक चुना:

    • हेयरस्टाइल: उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और उन्हें सॉफ्ट, लूज कर्ल्स का लुक दिया।
    • मेकअप: गुलाबी गालों और पिंक आईशैडो के साथ रेडिश-ब्राउन लिपस्टिक ने उनके चेहरे की चमक को और बढ़ा दिया।
    • जूलरी: उनके लुक का मुख्य आकर्षण ब्लू स्टोन्स वाले शानदार हीरे के आभूषण थे, जो उनकी ड्रेस के साथ पूरी तरह मेल खा रहे थे।

    रेड कार्पेट की खास झलकियां

    रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का वही पुराना और दिलकश अंदाज देखने को मिला। उन्होंने वहां मौजूद पपराजी को फ्लाइंग किस दिए, फिंगर हार्ट्स बनाए और दोनों हाथ जोड़कर 'नमस्ते' भी किया।

    इस दौरान उनके साथ उनकी पुरानी दोस्त और लोरियल की साथी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर ईवा लोंगोरिया भी नजर आईं। दोनों ने साथ में रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और इसके बाद Palme d'Or की दावेदार फिल्म 'द बर्थडे पार्टी (हिस्टोयर्स डे ला नूई)' की स्क्रीनिंग में शिरकत की। इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेलुची मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में Meet Kaur का जलवा, शानदार रेड कार्पेट लुक से अभिनेत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव

    यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर बिखरा भारतीय सुंदरियों का जलवा, देसी संस्कृति और वेस्टर्न लुक का दिखा संगम