Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर बिखरा भारतीय सुंदरियों का जलवा, देसी संस्कृति और वेस्टर्न लुक का दिखा संगम
79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने शानदार लुक्स और परिधानों से वैश्विक मंच पर अमिट छाप छोड़ी है। आलिया भट्ट, अदिति राव हैदर ...और पढ़ें

HighLights
आलिया भट्ट ने विंटेज और भारतीय परंपरा का जादू दिखाया
अदिति राव हैदरी ने शाही अंदाज में रेड कार्पेट पर कदम रखा
तारा सुतारिया ने क्लासिक मोनोक्रोम गाउन में डेब्यू किया
आरती तिवारी, नई दिल्ली। 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियों ने अपने शानदार लुक्स, परिधानों और दमदार प्रेजेंस से वैश्विक मंच पर अमिट छाप छोड़ी है। फ्रांस के पैलेस आफ फेस्टिवल्स एंड कांग्रेस के रेड कार्पेट पर देसी संस्कृति और आधुनिक वेस्टर्न गाउन का अनोखा संगम देखने को मिला...
लड़की ब्यूटीफुल
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान 2026 में इंटरनेशनल विंटेज और भारतीय परंपरा का एक जादुई कॉम्बिनेशन पेश किया। उन्होंने तरुण ताहिलियानी के कस्टम आइवरी और मैरून गाउन-साड़ी फ़्यूज़न से लेकर डेनिएल फ्रेंकेल के फेडेड ब्लू मिंट गाउन तक कई बेहतरीन परिधान पहने। उनके लुक में विक्टोरियन कोर्सेट, पारंपरिक चंदेरी धोती स्कर्ट और बारीक जरी की कलाकारी साफ दिखाई दी।

यह भी पढ़ें- Cannes 2026: हुमा कुरैशी ने ब्लैक वेलवेट गाउन में बिखेरा 'हॉलीवुड चार्म', वायरल हो रहा बोल्ड लुक
भारत पवेलियन के उद्घाटन के दौरान उन्होंने पारंपरिक नथ, बिंदी और हाथफूल पहनकर भारतीय धरोहर को पुनर्जीवित किया। उनकी मिनिमल मेकअप और स्लीक हेयरस्टाइल वाली रायल प्रेजेंस ने वैश्विक मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सादगी का राजसी अंदाज
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने चिरपरिचित शाही अंदाज और ग्रेस के साथ कान के रेड कार्पेट पर कदम रखा। वह टोनी वार्ड काउचर के एक बेहद बोल्ड और स्कल्प्टेड नियान-ग्रीन (लाइम) वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसमें एक हाई स्लिट और लंबा ट्रेल था। उन्होंने जेड बाय ... मोनिका एंड करिश्मा की खूबसूरत पारंपरिक शैम्पेन-सिल्क टिशू साड़ी भी पहनी, जिसके साथ डार्क रेड लिपस्टिक का कंट्रास्ट कमाल का था।

उनका लुक बेहद कम और सिलेक्टेड डायमंड ज्वेलरी के साथ लेस इज मोर की थीम पर आधारित था। उनकी प्रेजेंस को इंटरनेट मीडिया पर टाइमलेस विजुअल ट्रीट कहकर सराहा गया।
क्लासिक क्वीन बनी तारा
कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रहीं तारा सुतारिया ने अपने बेहतरीन फैशन सेंस से सभी को प्रभावित किया। रेड कार्पेट पर चलने के लिए उन्होंने आल-व्हाइट एलीगेंट गाउन चुना, जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था। उनके इस क्लासिक मोनोक्रोम परिधान के साथ पन्ने (एमरल्ड) और हीरों का एक हैवी स्टेटमेंट नेकलेस और झुमके टीम-अप किए गए थे। मेकअप को साफ्ट-ग्लैम रखते हुए उन्होंने अपनी आंखों को डिफाइन किया और साथ में न्यूड लिप्स और स्लीक बन हेयरस्टाइल चुना। उनकी ग्रेसफुल प्रेजेंस ने रेड कार्पेट पर प्योर लक्जरी और क्लासिक हालीवुड क्वीन वाली वाइब्स बिखेरीं।
खबरें और भी

कल्याणी का चला जादू
साउथ इंडियन सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने इस साल अपना बहुप्रतीक्षित कान डेब्यू किया। रेड कार्पेट पर अपनी पहली उपस्थिति के लिए उन्होंने स्टनिंग स्ट्रैपलेस शिमरिंग गाउन चुना था। इस परिधान में डीप पर्पल बॉडीकान चोली के साथ काले रंग का शिमरी बार्डर लगा था, जो उनके लुक को निखार रहा था। गाउन पर हाथ से की गई हजारों महीन मोतियों (बीट्स) की कढ़ाई इसकी मुख्य विशेषता थी।

उनकी फ्रेश, क्लासी और आत्मविश्वास से भरी प्रेजेंस ने वैश्विक सिनेमा के मंच पर कमाल का जादू चलाया। विदेशी धरती पर देसी लुक अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस साल कान 2026 में अपनी बॉस गर्ल और देसी हेरिटेज दोनों छवियों को बखूबी दर्शाया। पारंपरिक लुक के लिए उन्होंने शांति बनारस की डीप प्लम बनारसी साड़ी चुनी, जिस पर सोने केसे हाथी और खजूर के पेड़ों के आधुनिक मोटिफ्स बने थे।
रेड कार्पेट पर उन्होंने गैब्रिएला हर्स्ट के स्ट्रक्चर्ड डबल-ब्रेस्टेड ब्लेज़र सूट और इमान अलाजला के ड्रामेटिक ब्लैक मखमली गाउन में वेस्टर्न पावर-ड्रेसिंग दिखाई। उन्होंने अपने लुक को चमड़े के हैंडबैग, दिल के आकार के नन्हें से हीरे के हार और टेंपल ज्वेलरी के साथ पूरा किया।
परी हूं मैं
अभिनेत्री उर्वंशी रौतेला हर साल की तरह इस बार भी भव्य फैशन स्टाइल में दिखाई दीं। उन्होंने वियतनामी लेबल जोलिपोली का कस्टम शीयर और लैवेंडर-टोन्ड मरमेड-स्टाइल गाउन पहना था। यह पूरा परिधान चांदी केक्रिस्टल्स, मोतियों, सेक्विन और बेहद हैवी जरी के काम से जगमगा रहा था। गाउन का आकर्षण उसके स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट डिजाइन और बाजुओं से निकलते लंबे क्रिस्टल वाले केप स्लीव्स थे, जो पंखों जैसा लुक दे रहे थे। उन्होंने सिर पर मांग टीका नुमा हेडपीस, भारी झुमके और चमकीला ब्रेसलेट पहनकर अपनी उपस्थिति को बेहद ड्रामेटिक और ध्यान खींचने वाला बनाया।

फैशन का है ये जलवा
कान फिल्म फेस्टिवल से जैक्लीन फर्नांडीज का यह लुक वाकई बेहद चर्चा में है। 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं जैक्लीन ने लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड शोपार्ड के मशहूर मिरेकल गाला शो के लिए इस शानदार लुक को चुना। इस हाई-प्रोफाइल शाम में आमंत्रित होने वाली वह इकलौती भारतीय सेलिब्रिटी रहीं। इस इवेंट में उनके साथ बेला हदीद, डेमी मूर और एड्रियाना लीमा जैसी कई ग्लोबल हस्तियां भी शामिल हुई थीं। पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं जैक्लीन ने कैरोलिन काउचर द्वारा डिजाइन की गई स्ट्रैपलेस ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने शोपार्ड के ही शानदार डायमंड नेकलेस, स्पाइरल ईयररिंग्स और ब्रेसलेट को पेयर किया, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।