Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes में तहलका मचाने गए 'करण अर्जुन' के मुंशी जी, 78 साल के एक्टर कभी थे बैंक क्लर्क

    Updated: Mon, 18 May 2026 04:15 PM (IST)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अशोक सर्राफ की मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। ...और पढ़ें

    कान्स में अशोक सराफ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    कान्स में अशोक सराफ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कान्स पहुंचे अभिनेता अशोक सर्राफ

    2. पत्नी संग रेड कारपेट पर आए नजर

    3. बैंक में नौकरी करने के बाद बने एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। खासतौर पर भारतीय सिनेमा जगत के सेलेब्स की मौजूदगी को लेकर कान्स का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आलिया भट्ट के बाद अब 78 साल के वेटरन एक्टर अशोक सर्राफ ने कान्स के रेड कारपेट पर एंट्री मारी है। 

    79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अशोक सर्राफ की मौजूदगी का मामला सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अशोक का कान्स लुक जमकर वायरल हो रहा है। 

    कान्स पहुंचे अशोक सर्राफ

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स हमेशा से इंडियन सेलेब्स की मौजूदगी की वजह से हाईलाइट रहता है। सालों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार इस फिल्म समारोह के रेड कारपेट पर अपनी फैशन का जलवा बिखेरते आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2026: हुमा कुरैशी ने ब्लैक वेलवेट गाउन में बिखेरा 'हॉलीवुड चार्म', वायरल हो रहा बोल्ड लुक

    ashok saraf cannes 2026 (1)

    इस साल आलिया भट्ट और तारा सुतारिया सहित कई सेलेब्स कान्स 2026 का हिस्सा बने हैं। अब अशोक सर्राफ का नाम भी इस मामले में शामिल हो रहा है। अभिजीत मराठी ओटीटी द्वारा इंस्टाग्राम पर अशोक की कान्स अपीरियेंस का वीडियो शेयर किया गया है। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Abhijat Marathi OTT (@abhijatmarathiott)

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के छठे दिन अशोक सर्राफ अपनी पत्नी नेवेदिता सर्राफ संग रेड कारपेट पर पहुंचे हैं। इस दौरान अशोक ने व्हाइट कलर का जोधपुरी और ब्लैक पैंट के अलावा सनग्लासेज संग डैसिंग लुक कैरी किया रखा और दूसरी तरफ उनकी वाइफ मराठी लुक में हर किसी का ध्यान खींचते हुईं नजर आईं। 

    ashok saraf (2)

    खबरें और भी

    सलमान खान और शाह रुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म करण अर्जुन में मुंशी का किरदार निभाने वाले अशोक सर्राफ ने अपने इस कान्स लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर हर कोई 78 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की जमकर प्रशंसा कर रहा है। 

    कभी बैंक में नौकरी करते थे अशोक

    अशोक सर्राफ वह अभिनेता है, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की धाक जमाई है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अशोक ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बैंक में क्लर्क की नौकरी भी कर चुके हैं। इतना ही दूरदर्शन के कल्ट क्लासिक शो हम पांच के लिए आज भी अशोक को याद किया जाता है। फिलहाल वह मराठी सिनेमा में ज्यादा एक्टिव हैं। 

    यह भी पढ़ें- कान्स में Alia Bhatt को ट्रोल करने वालों की Ameesha Patel ने लगाई क्लास? ट्रोलिंग कल्चर को बताया शर्मनाक