Cannes 2026: हुमा कुरैशी ने ब्लैक वेलवेट गाउन में बिखेरा 'हॉलीवुड चार्म', वायरल हो रहा बोल्ड लुक
Catch me if you Cannes! - कुछ इसी बेबाक अंदाज और कातिलाना लुक के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं हैं। ...और पढ़ें

ब्लैक वेलवेट और शीयर स्कर्ट कॉम्बिनेशन में दिखीं हुमा कुरैशी (Image Source: Instagram/@iamhumaq)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने शानदार फैशन से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। पहले एक खूबसूरत बनारसी साड़ी में सबका दिल जीतने के बाद, हुमा ने फेस्टिवल के तीसरे दिन अपना अंदाज बदला और एक बेहद खूबसूरत काले वेलवेट गाउन में अपना जलवा बिखेरा।
17 मई को हुमा ने अपने इस नए कान्स लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस ब्लैक आउटफिट में वह विंटेज हॉलीवुड चार्म और मॉडर्न स्टाइल का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रही थीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा, "Catch me if you Cannes! हुमा ने सिनेमा की ताकत की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि यह एक ऐसा खूबसूरत जरिया है जो दुनिया भर की कहानियों को हर जगह से जोड़ता है। कान्स के मंच पर इस भावना का जश्न मनाना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है।

(Image Source: Instagram/@iamhumaq)
ड्रेस की खासियत जिसने खींचा सबका ध्यान
हुमा की इस अट्रैक्टिव ड्रेस को खास तौर पर डिजाइनर ईमान अजलान ने तैयार किया था। इस कस्टम गाउन का ऊपरी हिस्सा वेलवेट का था, जो डीप नेकलाइन के साथ उनकी बॉडी पर एकदम फिट बैठ रहा था। वहीं, ड्रेस का नीचे का हिस्सा एक शीयर स्कर्ट की तरह था, जिसमें फूलों की हल्की और खूबसूरत कारीगरी की गई थी। भारी वेलवेट और हल्के जालीदार कपड़े का यह अनोखा कॉम्बिनेशन उनके लुक को एक ही समय में दमदार और रोमांटिक बना रहा था।
View this post on Instagram
स्टाइलिंग और एक्सेसरीज का परफेक्ट बैलेंस
इस शानदार ड्रेस को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए स्टाइलिंग का जिम्मा लीपाक्षी एलावाड़ी ने संभाला था। उन्होंने लुक में बहुत ज्यादा एक्सेसरीज नहीं जोड़ीं, ताकि ड्रेस की असली बनावट और खूबसूरती उभर कर सामने आए। एक्ट्रेस ने अपने लुक को जिमी चू की हील्स के साथ पूरा किया। गहनों के लिए उन्होंने गफारी की जूलरी और प्रोफिनी के बेहद अट्रैक्टिव ईयररिंग्स पहने थे, जो बिना लुक को ओवरपावर किए एक परफेक्ट चमक दे रहे थे।
मेकअप और हेयरस्टाइल
मेकअप की बात करें तो मीरा मेकअप ने हुमा को एक बेहतरीन 'सॉफ्ट ग्लैम' लुक दिया। विंग्ड आईलाइनर, ब्रॉन्ज चीक्स, हाईलाइटर की चमक और ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक में वह बेहद हसीन लग रही थीं। उनके बालों को एक तरफ से पार्ट करके हल्के कर्ल्स दिए गए थे, जो विंटेज लुक को उभार रहे थे। इसके साथ ही Itssoezi द्वारा किए गए न्यूट्रल नेल पेंट ने उनकी सुंदरता को एक सधा हुआ फिनिश दिया।
खबरें और भी
कान्स से है हुमा का पुराना नाता
कान्स के रेड कार्पेट के साथ हुमा कुरैशी का रिश्ता नया नहीं है। इस मशहूर फेस्टिवल में उनके सफर की शुरुआत साल 2012 में हुई थी, जब उनकी सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को यहां डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में दिखाया गया था। इसके बाद वह 2018 और 2019 में भी कान्स के रेड कार्पेट पर अपने बेहतरीन फैशन का जलवा बिखेर चुकी हैं।