79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में Meet Kaur का जलवा, शानदार रेड कार्पेट लुक से अभिनेत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव
मीत कौर ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान खींचा। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज ने भारतीय फैशन ...और पढ़ें
-1779518148915_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अभिनेत्री मीत कौर (Meet Kaur) ने अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइलिश अंदाज से मीत कौर ने ग्लोबल फैशन जगत और मीडिया का दिल जीत लिया।
डायमेंड ज्वेलरी ने खींचा ध्यान
नेवी ब्लू और सिल्वर कलर के बेहद आकर्षक आउटफिट में नजर आईं मीत कौर ने मॉडर्न फैशन और रॉयल एलिगेंस का बेहतरीन संगम पेश किया। उनके वन-शोल्डर गाउन पर की गई सिल्वर डिटेलिंग और फ्लोइंग मेटैलिक ड्रेप ने उनके रेड कार्पेट लुक को और भी भव्य बना दिया। डायमंड ज्वेलरी और ग्लैमरस स्टाइलिंग ने उनके इस लुक में चार-चांद लगा दिए।

यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर बिखरा भारतीय सुंदरियों का जलवा, देसी संस्कृति और वेस्टर्न लुक का दिखा संगम
अपने कॉन्फिडेंट वॉक और दमदार प्रेज़ेंस के साथ मीत ने दुनिया भर से आए सेलिब्रिटीज और मेहमानों के बीच अलग पहचान बनाई। उनका यह लुक सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय प्रतिभा और फैशन की बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है।
एक्ट्रेस के लुक की जमकर हुई तारीफ
अभिनेत्री ने अपने लुक को क्लासिक सटल लेकिन ग्लोइंग मेकअप, खूबसूरत हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट एक्सेसरीज के साथ पूरा किया। सोशल मीडिया यूजर्स और फैशन एक्सपर्ट्स उनके इस रेड कार्पेट अपीयरेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसे इस साल कान्स में भारत के सबसे चर्चित लुक्स में से एक बताया जा रहा है।
खबरें और भी

मीत कौर की यह शानदार मौजूदगी एक बार फिर साबित करती है कि भारतीय कलाकार ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक गर्व के साथ लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
मीत कौर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्हें मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने डिंपल (कियारा आडवाणी) की सहेली मोना का किरदार निभाया था।