Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    27 साल पहले आया ऐश्वर्या के करियर का सबसे हिट गाना, बिना रिहर्सल के किया शूट; Alka Yagnik की आवाज में बना कल्ट

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:06 PM (IST)

    ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के करियर में कई गाने ऐसे रहे जो खूब हिट हुए, इन्हीं में से एक गाना था जिसे उन्होंने बिना रिहर्सल के शूट किया और गाना हिट हुआ। ...और पढ़ें

    बिना रिहर्सल के ऐश्वर्या ने शूट किया था यह गाना

    बिना रिहर्सल के ऐश्वर्या ने शूट किया था यह गाना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में ऐश्वर्या राय बच्चन को उन एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है, जिनकी खूबसूरती की चर्चा दुनियाभर में हुई है। मधुबाला के बाद अगर किसी एक्ट्रेस की सुरंदरता के चर्चे सबसे ज्यादा हुए तो वो ऐश्वर्या ही रही हैं।

    ऐश्वर्या ने हिंदी सिनेमा में कई कल्ट फिल्मों में काम किया है तो वहीं कई शानदार गाने भी दिए हैं, ऐश्वर्या का एक ऐसा ही गाना था जिसे उन्होंने बिना रिहर्सल के शूट किया था।

    कौन सा था वह गाना?

    आज ऐश्वर्या के जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, असल में वह गाना कोई और नहीं बल्कि साल 1999 में आई फिल्म 'ताल' (Taal) का है और गाने का नाम है "रमता जोगी" (Ramta Jogi)। यह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक, एनर्जेटिक और शानदार गानों में से एक है। सुखविंदर सिंह और अलका याग्निक की आवाज वाला यह गाना कल्ट गानों में गिना जाता है।

    यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना Sunny Deol का कल्ट गाना, पॉपुलैरिटी की वजह से देशभर में हुई थी कई लोगों की गिरफ्तारी?

    Aish ramta

    गाने में ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) के व्हाइट आउटफिट की चर्चा खूब हुई। व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत दिखीं कि देखने वाले बस उन्हें निहारते रह गए। सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कई हिट गाने थे लेकिन कहा जाता है कि रमता जोगी गाना ऐश्वर्या राय और फिल्म के हीरो अनिल कपूर ने बिना रिहर्सल के ही शूट किया था।

    Aish ramta 2

    बिना रिहर्सल के शूट हुआ 'रमता जोगी'

    कहा जाता है कि 'रमता जोगी' गाने को शूट करने के लिए पहले कोरियोग्राफर फराह खान को लिया गया था। हालांकि फराह खान किसी कारणवश गाने की शूटिंग से ऐन वक्त पहले अलग हो गईं और इसके बाद गाने की जिम्मेदारी सरोज खान को दी गई। सुभाष घई की रिक्वेस्ट पर सरोज खान तुरंत आईं लेकिन जब सरोज खान (Saroj Khan) गाने की शूटिंग पर तो पहुंचीं पर वक्त बहुत कम था, एक्टर्स के पास रिहर्सल करने का बिल्कुल समय नहीं था।

    खबरें और भी

    Aish Saroj

    गाने का जो सेटअप था, उसमें ऐश्वर्या राय को एक प्रोफेशनल डांसर की तरह दिखना था। ऐश्वर्या तो खुद एक बेहतरीन डांसर थीं, इसलिए उन्होंने सरोज खान के स्टेप्स को तुरंत ऑन-द-स्पॉट पकड़ लिया। वहीं अनिल कपूर भी एक ही बार में स्टेप्स को समझ गए और बिना रिहर्सल के लिए रमता जोगी को शूट किया गया।

    अलका-सुखविंदर की जोड़ी ने किया था कमाल

    इस गाने को अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) ने आवाज दी थी। उस दौर में अलका की आवाज हर दूसरी फिल्म में हुआ करती थी। उनकी पतली और सुरीली आवाज का हर कोई मुरीद था। ऐसे में अलका ने जब गाना गाया तो ये ब्लॉकबस्टर हो गया। वहीं अलका के साथ इस गाने को सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) ने भी गाया।

    हाई एनर्जी के साथ सुखविंदर की आवाज भी गाने पर खूब जमी। इस गाने को ए.आ. रहमान (A.R Rahman) ने तैयार किया था। वही फिल्म के संगीतकार थे तो वहीं गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था। कम तैयारी के बावजूद भी यह गाना अच्छे से शूट हुआ और हिट हो गया।

    सुभाष घई (Subhash Ghai) की इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे थे। यहां तक कि फिल्म 'ताल' (Taal Songs) भी ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या-अनिल के अलावा अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) नजर आए थे। इस फिल्म का जादू आज भी बरकरार है।

    यह भी पढ़ें- 42 साल पुराने गाने में लहूलुहान हुए थे अमिताभ, Asha Bhosle और किशोर दा ने दी थी आवाज; कल्ट सॉन्ग आज भी सुपरहिट