Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    37 साल पुराना Sunny Deol का कल्ट गाना, पॉपुलैरिटी की वजह से देशभर में हुई थी कई लोगों की गिरफ्तारी?

    Updated: Wed, 20 May 2026 01:27 PM (IST)

    1989 की फिल्म त्रिदेव का एक गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके गलत इस्तेमाल के कारण देशभर में कई गिरफ्तारियां हुईं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 1989 की फिल्म त्रिदेव का है पॉपुलर गाना

    2. गाने का गलत तरीके से हो रहा था इस्तेमाल

    3. छेड़छाड़ के आरोप में देशभर में हुई थीं कई गिरफ्तारियां

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनके पीछे दिलचस्प कहानियां छिपी हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म और गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसको सुनकर आपको भी अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। यह फिल्म एक बेहद अनोखे कारण की वजह से खास है। साल 1989 में आई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक गाना इतना पॉपुलर हुआ कि इसके चलते देशभर में गिरफ्तारियां हुईं।

    इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार थे और इसने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। चलिए अब आपको और पहली नहीं बुझाते हैं और फाइनली धीरे-धीरे कहानी का मतलब समझाते हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म त्रिदेव (Tridev) की, जिसे राजीव राय ने निर्देशित किया था।

    यह भी पढ़ें- 57 साल से आशिकों की पहली पसंद बना हुआ है Lata Mangeshkar का ये हिट गाना, बदल गई थी अभिनेत्री की पहचान

    हर किसी की जुबान पर था पॉपुलर गाना

    चलिए जानते हैं उस फिल्म और गाने की पूरी कहानी जिसने देशभर में हलचल मचा दी थी। 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म त्रिदेव का गाना 'ओये ओये' (Oye Oye ) काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। अपने आकर्षक कोरस, डांस करने लायक रिदम और जोशीले बीट की वजह से यह गाना तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ गया। आज भी जब यह बजता है तो पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं।

    Oye Oye

    लोग गाने का कर रहे थे गलत इस्तेमाल

    रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक इस गाने के बारे में चर्चा की थी और बताया था यह गाना लगभग बैन क्यों हो गया था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “इसे बैन तो नहीं किया गया, लेकिन सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसका इस्तेमाल छेड़छाड़ के लिए किया जाने लगा था। देशभर में कई लोगों को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।”

    खबरें और भी

    कुछ पुरुषों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को छेड़ने और परेशान करने के लिए इसकी पॉपुलर हुक लाइन Oye Oye का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। समस्या इतनी आम हो गई कि देश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। इस व्यवहार के कारण छेड़छाड़ के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    Oye Oye (2)

    क्यों इतना पसंद किया गया ये गाना?

    बता दें कि त्रिदेव का गाना 'ओए ओए' ग्लोरिया एस्टेफन के ग्लोबल हिट गाने 'रिदम इज गोना गेट यू' से इंस्पायर था। कल्याणजी-आनंदजी की दिग्गज जोड़ी ने इसे कंपोज किया था और विजू शाह के सिग्नेचर फ्लेयर वाले इस गाने की अट्रैक्टिव धुन ने लोगों को खूब आकर्षित किया। कविता कृष्णमूर्ति और सुरेश वाडकर ने इसे आवाज दी थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी, सोनम कपूर, अनुपम खेर और अमरीश पुरी ने अभिनय किया था।

    यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का रोमांटिक गाना 57 साल बाद भी है अमर, गर्लफ्रेंड को सुनाए दो बोल; झटपट मान जाएगी रूठी प्रेमिका