Mohammed Rafi का रोमांटिक गाना 57 साल बाद भी है अमर, गर्लफ्रेंड को सुनाए दो बोल; झटपट मान जाएगी रूठी प्रेमिका
मोहम्मद रफी की आवाज में आया ये सुपरहिट गाना 57 साल बाद भी काफी पॉपुलर है। यह कल्ट गाना आज के समय में प्रेमिका और पत्नी को मनाने के लिए परफेक्ट है। ...और पढ़ें

मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गाना हुआ था हिट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सीधा दिलों में उतरते हैं। जिनके लिरिक्स इतने पावरफुल होते हैं कि वह सालों साल याद रह जाते हैं। कई मौकों पर दोस्त से लेकर प्रेमिका और पति-पत्नी एक दूसरे को खूबसूरत गाने डेडिकेट करते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे ही रोमांटिक गाने के बारे में बता रहे हैं, जो 57 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अब वह गाना सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुका है। मोहम्मद रफी की आवाज में गाए गाने के दो बोल अगर आप अपनी प्रेमिका या पत्नी को सुना देंगे, तो आपकी बात बन जाएगी।
57 साल पहले सुपरहिट हुआ था मोहम्मद रफी का ये गाना
दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी के वैसे तो कई गाने सुपरहिट हैं, लेकिन उनके सबसे बेहतरीन गानों में से एक साल 1969 में फिल्म 'दो रास्ते' में फिल्माया गया था। इस रोमांटिक गाने के बोल थे 'ये रेशमी जुल्फें...ये शरबती आंखें'। यह रोमांस से भरपूर गाना राजेश खन्ना और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज पर फिल्माया गया था। राजेश खन्ना चाहते थे कि यह गाना उनके लिए किशोर कुमार गाए, लेकिन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने सुपरस्टार की इस बात को नजरअंदाज किया और उन्होंने यह मोहम्मद रफी से गवाया।
जब 'रेशमी जुल्फें' गाना रिकॉर्ड होकर स्क्रीन पर आया, तो मोहम्मद रफी की आवाज और राजेश खन्ना के चार्म ने स्क्रीन पर कमाल कर दिया। आज के दौर में यह गाना भारत के सबसे रोमांटिक में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi के इस गाने को शम्मी कपूर ने फिल्माने से कर दिया मना, मचा था हड़कंप; इस बात से डरे हुए थे अभिनेता
अराधना के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी 'दो रास्ते'
राज खोसला के निर्देशन में बनी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'दो रास्ते' 1969 में अराधना के बाद साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। यह फिल्म 50 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में लगी रही थी और उस दौर में इसने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए थे। उस समय राजेश खन्ना और मुमताज स्टारर फिल्म की कमाई 6.5 करोड़ रुपए तक हुई थी।
खबरें और भी
Video Credit- Shemaroo Filmi Gaane
ये रेशमी जुल्फें के अलावा मूवी के गाने 'बिंदिया चमकेगी', 'छुप गए सारे नजारे', 'खिजां के फूल पे', दो रास्ते और लता मंगेशकर की आवाज में गाए गाने 'अपनी-अपनी बीवी पर सबको गुरूर' है बड़ा हिट हुआ था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा बलराज साहनी, प्रेम चोपड़ा, कामिनी कौशल, वीना और असित सेन जैसे कलाकारों ने काम किया था।