Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 साल तक हिट गाने के लिए तरसते रहे थे Mohammed Rafi, कल्ट सैड सॉन्ग से हुआ था कमबैक

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:36 PM (IST)

    मशहूर गायक रहे मोहम्मद रफी के करियर में एक मोड़ ऐसा भी आया था, जब वह हिट सॉन्ग के लिए वह सात सालों तक तरसते रहे थे। ...और पढ़ें

    मोहम्मद रफी का वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    मोहम्मद रफी का वो गाना (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    HighLights

    1. इस गाने से हुआ था मोहम्मद रफी का कमबैक

    2. 70 के दशक के बाद नहीं मिले ज्यादा गीत

    3. सात सालों तक मोहम्मद रफी ने किया था संघर्ष

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के वह गायक थे, जिन्होंने 40 वर्षों तक बतौर प्लेबैक सिंगर इंडस्ट्री में राज किया है। इतने लंबे सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक सॉन्ग के जरिए श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाने वाले रफी साहब के इस करियर में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वह हिट सॉन्ग के लिए तरस गए थे। 

    सात सालों के लंबे इंतजार के बाद मोहम्मद रफी ने फिर एक कल्ट सैड सॉन्ग के जरिए जोरदार वापसी करते हुए हर किसी को चौंका दिया था। आइए जानते हैं कि वह गाना कौन सा था। 

    इस गीत से हुआ था रफी साहब का कमबैक

    1940 के दशक में मोहम्मद रफी ने बतौर गायक अपने करियर का आगाज किया। इसके बाद 1968 तक वह एक सिंगर के तौर पर संगीतकार और फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बने हुए थे। लेकिन उनका करियर का खराब दौर साल 1969 में शुरू हुआ, जब बतौर गायक किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा में शोहरत हासिल करना शुरू की। राजेश खन्ना की आराधना मूवी से किशोर दा की डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ने लगी। 

    यह भी पढ़ें- नशे की हालत, टूटा दिल और Mohammad Rafi का साथ; गीता दत्त ने बेसुध होकर भी कैसे रिकॉर्ड किया वो अमर गाना?

    mohammed rafi song (1)

    आ डी बर्मन जैसे तमाम संगीतकार मोहम्मद रफी से किनारा कर किशोर कुमार की तरफ चल पड़े थे और यही वह समय था, जब रफी साहब को गाने मिलना थोड़ा कम हुआ और उन्हें हिट सॉन्ग की तलाश होने लगी। फिर आया आता है साल 1976, जब ऋषि कपूर, काजल किरण और तारिक की फिल्म हम किसी से कम नहीं की तैयारी होने रही थी। 

    kya hua tera wada song

    इस मूवी में एक गाना मोहम्मद रफी को भी मिला, जिसके बोल थे- क्या हुआ तेरा वादा... (Kya Hua Tera Wada)। इसी सैड सॉन्ग के जरिए रफी साहब ने सिनेमा जगत में जोरदार वापसी की और सभी को लगा की उनकी दौर वापस आ गया। 1977 में जैसे ही फिल्म हम किसी कम नहीं को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, वैसे ही क्या हुआ तेरा वादा हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। 

    खबरें और भी

    रफी साहब ने गाए फिल्म के ये दो और गाने

    सिर्फ क्या हुआ तेरा वादा ही नहीं बल्कि मोहम्मद रफी ने फिल्म हम किसी के कम नहीं के दो अन्य गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें चांद मेरा दिल... और ये लड़का हाय अल्लाह... जैसे कल्ट गीत शामिल है, जिन्हें आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi के इस गाने को शम्मी कपूर ने फिल्माने से कर दिया मना, मचा था हड़कंप; इस बात से डरे हुए थे अभिनेता