विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कह उठेंगे- कितनी प्यारी बच्ची है

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 10 Aug 2017 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 09:08 AM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' की शूटिंग में बिजी हो जायेंगी, फ़िल्म में उनके साथ अनिल-कपूर भी हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कह उठेंगे- कितनी प्यारी बच्ची है
ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देख आप कह उठेंगे- कितनी प्यारी बच्ची है

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की स्टार डॉटर आराध्या भी काफी लोकप्रिय हैं। अमिताभ बच्चन की ग्रैंड स्टार डॉटर आराध्या अब पांच साल की हो गयी हैं। आराध्या की ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं, इन तस्वीरों में एक तरफ ऐश्वर्या का अलग लुक देखने को मिल रहा है तो वहीं आराध्या भी काफी क्यूट लग रही हैं!

आप देख सकते हैं ऐश्वर्या इस ब्लैक ऑउटफिट में बिल्कुल अलग सी लग रही हैं। बता दें कि हाल ही में आराध्या मॉम और डैड के साथ लन्दन और न्यूयॉर्क घूमकर आई हैं। इस बीच पिछले दिनों यह पूरा परिवार इलाहाबाद में भी था।

यह भी पढ़ें: दिल जीत लेगी ये चुलबुली 'सिमरन', देखें फ़िल्म के ट्रेलर संग कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी

आपको याद होगा इसी साल कान फिल्मोत्सव में जितनी सुर्खियां ऐश्वर्या राय बच्चन ने बटोरीं, उससे कहीं अधिक चर्चा तो उनकी स्टार डॉटर आराध्या की हुई थी। आराध्या हैं ही इतनी स्पेशल! उनकी एक झलक पाने के लिए  फैंस काफी उत्साहित रहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं अक्षय कुमार, देखें अब क्या किया खास

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' की शूटिंग में बिजी हो जायेंगी, फ़िल्म में उनके साथ अनिल-कपूर भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।