विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बच्चन को साथ लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंची अपने इस ख़ास दोस्त से मिलने, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 08 Nov 2017 09:07 AM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 06:46 AM (IST)

ऐश्वर्या राय इनदिनों अपनी फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म में उनके साथ अनिल कपूर भी नज़र आयेंगे!

अभिषेक बच्चन को साथ लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंची अपने इस ख़ास दोस्त से मिलने, देखें तस्वीरें
अभिषेक बच्चन को साथ लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंची अपने इस ख़ास दोस्त से मिलने, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का अपना एक अलग चार्म है। ऐश्वर्या बेहद मिलनसार भी हैं और अक्सर वो पार्टियों के बहाने तो कभी यूं भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का समय निकाल ही लेती हैं। इस बीच ऐश्वर्या अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंची! उनके साथ अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। 

बता दें कि हाल ही में यह ख़बर भी आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन मिड-डे मील कार्यक्रम के तहत एक साल के लिए एक हजार बच्चों को भोजन मुहैया कराएंगी। अन्नमित्र फाउंडेशन की ओर से संचालित मिड-डे मील योजना के तहत ऐश्वर्या इस नेक काम को करने जा रही हैं। अन्नमित्र फाउंडेशन इंटरनेशनल सोसाइटी आफ कृष्णा कांनशसनेस (इस्कॉन) द्वारा स्थापित फाउंडेशन है। बहरहाल, मंगलवार को ऐश्वर्या मनीष मल्होत्रा से मिलने उनके घर गयीं थीं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ड्रेस स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा की काफी अच्छी दोस्त हैं। 

यह भी पढ़ें: 'बाहुबली' की 'देवसेना' ने मनाया अपना जन्मदिन, जानें अनुष्का शेट्टी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

इन तस्वीरों में आप ऐश्वर्या और मनीष मल्होत्रा की बॉन्डिंग साफ़ देख सकते हैं! ऐश्वर्या कई बार मनीष के लिए रैम्प पर भी चली हैं। 

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं अभिषेक खुद कार ड्राइव करके ऐश्वर्या को लेकर मनीष मल्होत्रा के यहां पहुंचे! 

इन सबके अलावा फ़िल्ममेकर करण जौहर भी मनीष मल्होत्रा के घर पर नज़र आये। नीचे की तस्वीर में आप ऐश्वर्या और मनीष के साथ करण जौहर को भी देख सकते हैं! 

यह भी पढ़ें: टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का लास्ट एपिसोड देखने से पहले, देख लीजिये शो की तस्वीरें

हालांकि, यह मुलाक़ात क्यों हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। तस्वीरों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एक यह एक रूटीन और शिष्टाचार संबंधी मुलाक़ात ही रही होगी। अगर फ़िल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय इनदिनों अपनी फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फ़िल्म में उनके साथ अनिल कपूर भी नज़र आयेंगे! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।