Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya Rai: इस सवाल का जवाब देकर ऐश्वर्या ने रचा था इतिहास, खूबसूरती और दिमाग से 87 सुंदरियों को दी थी मात

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 11:21 AM (IST)

    Aishwarya Rai Bachchan Birthday ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या अब ...और पढ़ें

    Aishwarya Rai Bachchan Miss World Photo, Mid Day
    Aishwarya Rai Bachchan Miss World Photo, Mid Day

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने महज 21 साल की उम्र में दुनियाभर में नाम कमा लिया था। फिल्मों में आने से पहले ही एक्ट्रेस ने विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम कर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया था। 1994 में हुए इस ब्यूटी पेजेंट में ऐश्वर्या ने 87 देशों की सुंदरियों को हराकर यह खिताब जीता था।

    यह भी पढ़ें- Ram Setu Box Office Day 7: अक्षय की राम सेतु एक हफ्ते में ही हुई पस्त, क्या 100 करोड़ क्लब में कर पाएगी एंट्री

    मिनटों में बदली थी ऐश्वर्या की किस्मत

    ऐश्वर्या राय बच्चन आज यानी 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इन सालों में एक्ट्रेस ने कई उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन इनमें से सबसे खास उनका मिस वर्ल्ड का ताज रहा। आइए आपको बताते हैं कि किस सवाल के जवाब ने ऐश्वर्या की जिंदगी को बस कुछ मिनटों में हमेशा के लिए बदल कर रख दिया था।

    यह था सवाल

    19 नवंबर 1994 को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता साउथ अफ्रीका में आयोजित किया गया था। यह ब्यूटी पेजेंट का 44वां एडिशन था। जहां ऐश्वर्या, मिस इंडिया रनर अप चुने जाने के बाद पहुंची थीं। प्रतियोगिता में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से हर किसी को इंप्रेस किया। मिस वर्ल्ड के इस मंच पर ऐश्वर्या से आखिरी सवाल पूछा गया, जिसके जवाब ने उन्हें विश्व सुंदरी बना दिया। जजेस ने उनसे पूछा- "मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए?"

    लाजवाब किया था ऐश्वर्या ने

    ऐश्वर्या ने इस सवाल के जवाब में कहा, "हमने अब तक जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी हैं, उन सभी में दया भाव था। अमीर हो या गरीब, हर वर्ग के लोगों को अपना समझती थीं। हमने ऐसे लोगों को देखा है, जो इंसानों के बनाए नियमों से परे जाकर देख सकते हैं। वो लोग भेदभाव को दरकिनार कर इंसानियत को अहमियत देते हैं। हमें उनसे भी आगे बढ़कर देखने की जरूरत है और जो ऐसा करेगी, वही एक सच्ची विश्व सुंदरी होगी, एक असल इंसान होगी।"

    खबरें और भी

    हिंदी नहीं, तमिल फिल्म से की थी शुरुआत

    ऐश्वर्या राय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डायरेक्टर मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से की थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके हीरो बॉबी देओल थे।  

    यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan Birthday: देवदास से पीएस-1 तक... इन फिल्मों के लिए पहली च्वाइस नहीं थीं ऐश्वर्या