Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्श से फर्श पर आया Aishwarya Rai का ये हीरो, फ्लॉप फिल्मों के बाद विदेश में चलाई टैक्सी; आज कहां है वो सुपरस्टार?

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:05 PM (IST)

    Aishwarya Rai के एक्टर का सुपरस्टारडम से गुमनामी के अंधेरे में खो जाना, दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री का सफर कितना उतार-चढ़ाव भरा है। ...और पढ़ें

    विदेश में टैक्सी चलाने को मजबूर हुआ ये सुपरस्टार

    विदेश में टैक्सी चलाने को मजबूर हुआ ये सुपरस्टार

    HighLights

    1. विदेश में टैक्सी चलाने को मजबूर हुआ ये सुपरस्टार

    2. कभी साउथ सिनेमा में था एक्टर का राज

    3. ऐश्वर्या राय-रजनीकांत के साथ किया काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस दुनिया में अगर कोई चीज हमेशा एक जैसी रहती है, तो वह है ‘बदलाव’। इसी बदलाव की वजह से बड़े-बड़े स्टार्स, विरासतें और राजा-रानी बनते और बिगड़ते हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यह बात एकदम सटीक बैठती है।

    भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने खूब दौलत और शोहरत देखी। लेकिन जब दिन बिगड़े तो उनकी जिंदगी में अफरा तफरी मच गई। आज ऐसे ही एक स्टार्स के बारे में हम बात करने जा रहे हैं जिसने कभी साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था, बड़े-बड़े नामों को कड़ी टक्कर दी थी और यहां तक कि उनके पास बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्में भी थीं।

    ऐश्वर्या और शाह रुख के साथ किया काम

    हालांकि, जब उनका करियर अपने चरम पर था और सब कुछ सही चल रहा था, तभी उनके करियर को एक बड़ा झटका लगा जिससे वे कभी उबर नहीं पाए। वे कोई और नहीं बल्कि मिर्जा अब्बास अली (Mirza Abbas Ali) हैं, जिन्होंने कभी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ स्क्रीन शेयर की थी, और फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गए। उन्होंने देश भी छोड़ दिया और गुजारा करने के लिए छोटे-मोटे काम किए।

    mirza abbas ali (4)

    यह भी पढ़ें- जोधा अकबर के लिए नहीं बनी थी 18 साल पुरानी कव्वाली, एक शर्त पर A. R. Rahman ने मूवी में डालने की दी थी परमिशन

    एक्टर ने किया आर्थिक तंगी का सामना

    साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर मिर्जा अब्बास अली, जो कभी 90 के दशक के सुपरस्टार हुआ करते थे, ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐश्वर्या राय और रजनीकांत (Rajinikanth) जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने के लिए मशहूर अब्बास ने 90 के दशक की शुरुआत में कई सफल फिल्मों में काम किया। हालांकि, बाद में उनका करियर ढलान पर आ गया और उन्हें इतनी गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा कि वे किराया तक नहीं दे पा रहे थे।

    खबरें और भी

    mirza abbas ali (2)

    फ्लॉप फिल्मों के बाद डूबा करियर

    2000 के दशक की शुरुआत में अब्बास की कई फिल्में फ्लॉप रहीं, जिससे उनका करियर तेजी से नीचे गिर गया। ऐश्वर्या राय और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बावजूद, वे जल्द ही एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गए।

    विदेश में बने टैक्सी ड्राइवर

    अब्बास 'कधल देसम', 'वी.आई.पी.' और 'कंडुकोंडैन कंडुकोंडैन' जैसी हिट फिल्मों से तमिल सिनेमा में एक जाना-माना चेहरा बन गए थे। लेकिन, जैसे-जैसे उनका करियर ढलान पर आया, उन्होंने सपोर्टिंग रोल करने शुरू किए और आखिरकार इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गए। उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और विदेश चले गए, जहां वे न्यूजीलैंड में बस गए और परिवार का गुजारा करने के लिए मैकेनिक और टैक्सी ड्राइवर का काम करने लगे।

    mirza abbas ali (3)

    किराया भरने के लिए भी करना पड़ा संघर्ष

    एक पुराने इंटरव्यू में अब्बास ने उन मुश्किलों के बारे में बताया जिनका उन्होंने सामना किया, उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मेरी कुछ फिल्में सफल रहीं, लेकिन फिर लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के कारण मेरे पास किराया भरने या सिगरेट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं बचे। आत्म-सम्मान के कारण, मैंने शुरू में कोई और काम करने से इनकार किया, लेकिन आखिरकार मैंने प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी से मदद मांगी, जिन्होंने मुझे 'पूवेली' में एक रोल दिया। हालांकि, मैंने जल्द ही फिल्में छोड़ दीं क्योंकि मुझे अब उनमें मजा नहीं आ रहा था'।

    न्यूजीलैंड में बसने के बाद उन्होंने कई छोटे मोटे काम किये और 2023 में भारत वापस लौट आए। हालांकि अब तक उन्होंने इंडस्ट्री में कोई प्रोजेक्ट का फिल्म साइन नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की Jazbaa की कॉपी निकली Gal Gadot की फिल्म? ट्रेलर देख फैंस बोले- 'वाह! अब हॉलीवुड भी...'