Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aishwarya Rai की Jazbaa की कॉपी निकली Gal Gadot की फिल्म? ट्रेलर देख फैंस बोले- 'वाह! अब हॉलीवुड भी...'

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 02:21 PM (IST)

    गैल गैडोट की फिल्म 'द रनर' का ट्रेलर रिलीज होते ही ऐश्वर्या राय की 'जज़्बा' से उसकी तुलना होने लगी है। फैंस ने दोनों फिल्मों की कहानी में समानताएं पात ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गैल गैडोट (Gal Gadot) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द रनर' (The Runner) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में डेमियन लुईस और अल्फ्रेड एनोक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    ऐश्वर्या की किस फिल्म से हो रही तुलना?

    शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को फिल्म के मेकर्स ने 'द रनर' का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया। ऑनलाइन रिलीज होते ही इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया। वहीं दूसरी ओर कई लोग इसकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की 2015 की फिल्म 'जज़्बा' (Jazbaa) से करने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों फिल्मों की कहानी में समानताएं ढूंढ़ निकाली। कुछ लोगों ने इसे जज्बा का हॉलीवुड वर्जन बताया।

    फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर आने के तुरंत बाद ही कई फैन्स इसकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन की जज्बा से करने लगे जिसमें उन्होंने वकील अनुराधा वर्मा का रोल निभाया था। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या ये ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा की कॉपी है।' दूसरे ने लिखा- 'हाहाहा...कुछ भी नया नहीं है, इससे अच्छा मैं जज्बा देख लूं।' वहीं अब कुछ अन्य ने मजाक किया- 'वाह! अब हॉलीवुड बॉलीवुड को कॉपी करने लगा।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Prime Video (@primevideo)

    क्या थी जज्बा की कहानी?

    संजय गुप्ता की डायरेक्ट की गई इस फिल्म में अनुराधा की बेटी को किडनैप कर लिया जाता है और किडनैपर उसे अपनी बेटी को छुड़ाने के लिए कोर्ट में एक दोषी अपराधी का केस लड़ने के लिए मजबूर करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि वह अपनी बेटी को बचाने के लिए समय के खिलाफ कैसे दौड़ती है।

    WhatsApp Image 2026-07-17 at 2.19.50 PM

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-17 at 2.19.42 PM

    केविन मैकडोनाल्ड के निर्देशन में बनी फिल्म 'द रनर' में गैल गैडोट मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ डेमियन लुईस, अल्फ्रेड एनोक, केंटन लॉयड मॉर्गन और रोरी विल्मोट जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर की कहानी एक मां की है जो अपने बच्चे को बचाने के लिए लड़ाई लड़ती है।

    यह भी पढ़ें- 12 दिन में ही थिएटर से हटकर OTT पर आ रही 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी

    यह भी पढ़ें- Aishwarya का हीरो, अमिताभ ने किया था लॉन्च, कैसे एक कार हादसे ने तबाह किया शाह रुख को टक्कर देने वाले एक्टर का करियर