Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12 दिन में ही थिएटर से हटकर OTT पर आ रही 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:52 PM (IST)

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म चंद दिन ही थिएटर्स में टिक पाई। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आ रही ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर आ रही ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई, वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म 12 दिनों में ही बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए आ गई है। 

    यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बिना किसी कॉम्पिटिशन के प्रीमियर हुई 'इन द हैंड ऑफ दांते' (In The Hand Of Dante) है। इस फिल्म को भले ही सिनेमाघरों में ज्यादा ऑडियंस नहीं मिली, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार था। 

    अब आखिरकार मालूम चल गया है कि 'इन द हैंड ऑफ दांते' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। 

    बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

    'इन द हैंड ऑफ दांते' 3 सितंबर 2025 को वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई थी। करीब 9 महीने बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह सिर्फ US के थिएटर्स में 12 जून को रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसकी वजह ऑनलाइन लीक भी बताया जा रहा है। इस फिल्म को क्रिटिकली भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 

    किस ओटीटी पर आ रही फिल्म?

    दरअसल, रिलीज से पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी। शायद इसी वजह से फिल्म को तगड़ा झटका लगा। सिनेमाघरों में ऑडियंस न मिलने की वजह से यह फिल्म 12 दिनों में ही थिएटर से हटकर सीधे ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 जून से स्ट्रीम होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Netflix पर 1 घंटे 54 मिनट की एक्शन थ्रिलर का कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर 4500 करोड़ कमाने के बाद OTT पर कर रही राज

    in the hand of dante

    क्या है फिल्म की कहानी?

    दांते एलिघिएरी की कविता 'द डिवाइन कॉमेडी' की हाथ से लिखी एक पांडुलिपि न्यूयॉर्क शहर में एक पादरी से एक मॉब बॉस के पास पहुंचती है। वहां निक टोशेस इसकी असलियत की जांच करने के बाद इसे अपने पास ले लेते हैं। फिल्म में ऑस्कर इसाक, गैल गैडोट, जेरार्ड बटलर, जॉन माल्कोविच, लुईस कैंसिलमी और सबरीना इम्पैचियाटोर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

    यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच है 15 साल पुरानी 8.2 रेटिंग वाली सुपरहिट फिल्म, बेटी को पाने के लिए पिता करता है संघर्ष