Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर मस्ट वॉच है 15 साल पुरानी 8.2 रेटिंग वाली सुपरहिट फिल्म, बेटी को पाने के लिए पिता करता है संघर्ष

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 02:19 PM (IST)

    एक फिल्म जो पिता और बेटी के बॉन्ड को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाती है। यह टॉप रेटेड फैमिली ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है जिसे आपको जरूर देखना च ...और पढ़ें

    ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये फैमिली ड्रामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये फैमिली ड्रामा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा की सबसे खूबसूरत फैमिली ड्रामा में शुमार एक फिल्म जो 15 साल पहले सिनेमाघरों में आई और इसने दर्शकों को इमोशनल कर दिया था। यह एक 'फील गुड' मूवी है जिसमें एक पिता अपनी बेटी को पाने के लिए संघर्ष करता है।

    जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई तो इस पर विवाद भी हुआ। हालांकि, इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और कल्ट क्लासिक बन गई। इस फिल्म को IMDb की तरफ से 8.2 की धांसू रेटिंग मिली है। यह फिल्म भारत के अलावा जापान में भी खूब पसंद की गई थी।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है विक्रम स्टारर फिल्म दैवा थिरुमगल (Deiva Thirumagal) जो 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्रम के अलावा सारा अर्जुन (Sara Arjun), अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty), अमाला पॉल (Amala Paul) और नास्सर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

    Sara Arjun Movie

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी एक इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड आदमी कृष्णा (विक्रम) की है जो पत्नी की मौत के बाद अकेले अपनी बेटी नीला (सारा अर्जुन) की परवरिश करता है। हालांकि, उसकी जिंदगी में परेशानी तब आती है, जब नीला की मौसी और नाना उसे अपने साथ ले जाते हैं। कृष्णा अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए कोर्ट जाता है और उसके व नीला के बीच के बॉन्ड से हर किसी की आंखें नम कर देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद OTT पर आ रही कॉमेडी फिल्म Aashaan, कब और कहां देखें ह्यूमर-इमोशन से भरी फिल्म

    Deiva Thirumagal

    बॉक्स ऑफिस पर रही थी हिट

    इस फिल्म पर 2001 की अमेरिकी फिल्म 'आई एम सैम' की कॉपी होने का आरोप लगा था। हालांकि, इन आरोपों के बावजूद फिल्म बड़े पर्दे पर आई और छा गई थी। क्रिटिकली और कमर्शियली यह फिल्म सफल रही और बाद में इसे जापान में भी रिलीज हुई थी। 

    अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ें- Netflix पर 1 घंटे 54 मिनट की एक्शन थ्रिलर का कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर 4500 करोड़ कमाने के बाद OTT पर कर रही राज