Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर 1 घंटे 54 मिनट की एक्शन थ्रिलर का कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर 4500 करोड़ कमाने के बाद OTT पर कर रही राज

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 06:17 PM (IST)

    कमाई के मामले में दुनियाभर में गदर मचा चुकी एक एक्शन थ्रिलर इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही है। इसने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। ...और पढ़ें

    एक्शन थ्रिलर का ओटीटी पर कब्जा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एक्शन थ्रिलर का ओटीटी पर कब्जा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 साल पहले आई सुपर-डुपर हिट एक्शन थ्रिलर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही है। फिल्म जब से ओटीटी पर आई है, यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट से हटने के लिए तैयार नहीं है। 

    यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म ने न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में जमकर नोट छापे थे। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का खूब दबदबा देखने को मिला था। 

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही एक्शन फिल्म

    4000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई है। यह फिल्म जब से ओटीटी पर आई है, तभी से यह ऑनलाइन धमाल मचा रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में 29, कारा, मां बहन, भूत बंगला और ऑफिस रोमांस को टक्कर दे रही है।

    Godzilla x kong

    डेढ़ साल बाद ओटीटी पर छाई फिल्म

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर (Godzilla x Kong: The New Empire)। 1 घंटे 54 मिनट की ये एक्शन साई-फाई थ्रिलर साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 

    लेटेस्ट फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

    इस फिल्म ने जैसे ही नेटफ्लिक्स पर एंट्री मारी, टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में सबको पछाड़कर जगह बना ली है। इस वक्त यह फिल्म 10वें पायदान पर राज कर रही है। इस लिस्ट में गॉडजिला x कॉन्ग के अलावा दो और पुरानी फिल्में ट्रेंड कर रही है जिसमें आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म कलंक और हॉरर थ्रिलर द नन 2 है। 

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 7 मिनट की थ्रिलर ने OTT पर 'धुरंधर 2' को दी कड़ी टक्कर, मस्ट वॉच है 7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म

    Godzilla movie

    गॉडजिला बनाम किंग का कलेक्शन

    गॉडजिला X कॉन्ग: द न्यू एम्पायर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का कारोबार सिर्फ US या फिर विदेशी सिनेमाघरों में ही नहीं रहा बल्कि भारत में भी फिल्म ने खूब कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, इस साई-फाई थ्रिलर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 134.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में कमाई 4,566 करोड़ रुपये के करीब थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद OTT पर आ रही कॉमेडी फिल्म Aashaan, कब और कहां देखें ह्यूमर-इमोशन से भरी फिल्म