Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर मिलेगा पैसा वसूल मनोरंजन, सर्वाइवल से लेकर सुपरनेचुरल थ्रिलर तक, ये रही वीकेंड की रिलीज लिस्ट

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 02:08 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली वीकेंड में मनोरंजन का महा संगम देखने को मिलेगा। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगे लेटेस्ट थ्रिलर

    2. वीकेंड पर ओटीटी पर मिलेगा महा मनोरंजन

    3. नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं मोस्ट अवेटेड मूवीज-सीरीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है। इस बार भी अपकमिंग वीकेंड पर भी नेटफ्लिक्स पर कई मोस्ट अवेटेड मूवीज और सीरीज को रिलीज किया जाना है, जिसमें सर्वाइवल से लेकर सुपरनेचुरल कई तरह के जॉनर के थ्रिलर शामिल हैं। 

    इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर कौन-कौन सी लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज को देखने को मिलेंगी। 

    एपेक्स (Apex)

    सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर इस वीकेंड पर आपको हॉलीवुड फिल्म एपेक्स देखने को मिलेगी। इसकी कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दुश्मन के हाथों पकड़ी जाती है और वह शख्स उसे एक जंगल में कैद रखता है।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर-1 बन गई 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म, Toaster और धुरंधर सब रह गए पीछे

    apexmovie

    वहां से बचने के लिए वह सर्वाइव करती है और तमाम कठिनाइयों से गुजरती है। फिल्म का निर्देशन बाल्टासर कोर्माकुर ने किया है, जबकि स्टार कास्ट में चार्लीज थेरॉन और टैरोन एगर्टन जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। मूवी को 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    इफ विशेज कुड किल (If Wishes Could Kill)

    अगर आप कोरियन ड्रामा देखने का शौक रखते हैं तो इस वीकेंड आपको नेटफ्लिक्स पर इफ विशेज कुड किल नामक एक बेहतरीन सीरीज देखने को मिलेगी। ये हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है, जो आपको डर और दशहत के रोमांच से भर देगी। इस के-ड्रामा सीरीज को 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर पेश किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    netflix (1)

    सुपरनोवा स्ट्राइकर: जेनेसिस (Supernova Strikers: Genesis)

    स्पोर्ट्रस ड्रामा शो सुपरनोवा स्ट्राइकर: जेनेसिस को भी इस वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ये बॉक्सिंग इवेंट 26 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर जारी किया जाएगा। CDMX में होने वाले इस इवेंट में इंटरनेशनल लेवल के यूट्यूबर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज बॉक्सिंग रिंग में फाइट करते हुए नजर आएंगे।

    netflix new releases

    स्ट्रेट टू हेल (Straight to Hell)

    जापानी सिनेमा की तरफ से 27 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर डॉक्युमेंट्री सीरीज स्ट्रेट टू हेल को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ये एक बायोग्राफिकल सुपरनेचुरल ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी 8 एपिसोड में सिमटी हुई होगी। इस डॉक्यु-सीरीज में आपको जापानी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकार एरिका टोडा (Erika Toda) और सैरी इतो (Sairi Ito) जैसे कई सेलेब्स नजर आएंगे।

     netflix

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: पॉपकॉर्न रखें तैयार! इस फ्राइडे OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 10 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक