Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर नंबर-1 बन गई 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म, Toaster और धुरंधर सब रह गए पीछे

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:08 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस वक्त कम बजट वाली एक साउथ फिल्म नंबर-1 बन गई है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म ने किया कब्जा

    2. नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है ये साउथ मूवी

    3. रोमांच से भरपूर है 2 घंटे 30 मिनट की कहानी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई फिल्मों और वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। उनमें से एक फिल्म ऐसी है, जिसका बजट बहुत कम है, लेकिन अपनी शानदार कहानी के दम पर कमर्शियल तौर पर ये मूवी सफल रही है। 

    अब नेटफ्लिक्स पर आते ही मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि ये फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। जिसके तहत टोस्टर और धुरंधर जैसी अन्य फिल्में इससे पीछे रह गई हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में चर्चा की जा रही है। 

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्में और वेब सीरीज देखना फैंस को काफी पसंद आता है। खासतौर पर वह फिल्म जो नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स पर जिस मूवी का भौकाल टाइट है, उसका नाम यूथ है। तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ये फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा बनाए हुए है। 

    यह भी पढ़ें- Hotstar पर नंबर-1 निकली फॉरेस्ट थ्रिलर, 2026 की मास्टरपीस बनी रहस्यमी कहानी वाली फिल्म

    netflix youth

    मूलरूप से तमिल सिनेमा की पेशकश यूथ को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में बीते 16 अप्रैल को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और तब ये मूवी ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई आगे बढ़ रही है। केन करूणास के डायरेक्शन में बनने वाली यूथ एक स्कूली लड़के की कहानी है, जो अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ कर गुजरने को तैयार है। केन ने निर्देशक के अलावा लीड एक्टर की दोहरी जिम्मेदारी को पूरा किया है। 

    खबरें और भी

    youth on netlfix (1)

    अगर आप भी रोमांटिक कॉमेडी देखने का शौक रखते हैं तो आपको यूथ फिल्म काफी पसंद आएगी। फिलहाल ये मूवी नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई और ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रही है। मालूम हो कि 6 करोड़ से मामूली से बजट में बनने वाली इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। 

    इन फिल्मों से आगे निकली यूथ

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की टॉप-10 मूवीज की चर्चा सिनेमाई गलियारे में खूब होती है। यूथ के नंबर-1 बनते ही बाकी की 9 फिल्मों के स्थानों में काफी फेरबदल देखने को मिला है। आइए एक नजर नेटफ्लिक्स की मौजूदा टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों पर डालते हैं-