Netflix पर नहीं आएगी Dhurandhar 2, इस OTT पर होगा 'हमजा' का कब्जा; 150 करोड़ में फाइनल हुई डील
Dhurandhar 2 On OTT: सिनेमाघरों में करोड़ों नोट छापने के बाद अब धुरंधर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की तैयारी में है। फिल्म की ओटीटी डील फाइनल हो गई है। ...और पढ़ें

फाइनल हुई धुरंधर 2 की ओटीटी की डील। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म (Netflix) पर स्ट्रीम हुई थी, जो अब तक टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। अगर आपको लग रहा है कि 'धुरंधर 2' भी नेटफ्लिक्स (Dhurandhar 2 on Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं होने वाला है।
जी हां, 'धुरंधर' भले ही नेटफ्लिक्स पर आई, लेकिन 'धुरंधर 2' के लिए मेकर्स का अलग ही प्लान है। मेकर्स ने किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ डील फाइनल कर दी है और वह भी 150 करोड़ रुपये में।
किस ओटीटी पर आएगी धुरंधर 2?
धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ही ऐसी चर्चा हो रही थी कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी क्योंकि मेकर्स दोगुनी रकम में दूसरा पार्ट बेचने की सोच रहे हैं। अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये में जियो हॉटस्टार (Dhurandhar 2 on Jio Hotstar) के साथ डील कर ली है। यानी कि अब दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को नहीं रोक पाई अक्षय की 'भूत बंगला', दुनियाभर में Ranveer Singh की फिल्म ने कमाई से काटा गदर
कब ओटीटी पर आएगी धुरंधर 2?
अब रही बात कि बड़े पर्दे से हटकर 'धुरंधर: द रिवेंज' (पार्ट 2) ओटीटी पर कब आएगी तो बता दें कि इस वक्त रणवीर सिंह की फिल्म सिनेमाघरों में स्ट्रीम हो रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म एक महीने बाद भी करोड़ों रुपये कमा रही हैं। फिल्म की कमाई 1115 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है।
खबरें और भी

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल तक यह फिल्म बड़े पर्दे पर रहेगी। मई या जून में भी यह थिएटर्स पर राज करती है या नहीं, इस पर कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जियो हॉटस्टार पर मई के आखिर या फिर जून के शुरुआती हफ्तों में स्ट्रीम हो सकती है।