Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 को नहीं रोक पाई अक्षय की 'भूत बंगला', दुनियाभर में Ranveer Singh की फिल्म ने कमाई से काटा गदर

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 12:21 PM (IST)

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज एक महीने बाद भी नई फिल्मों पर भारी पड़ रही है। इसने 'भूत बंगला' को भी नहीं बख्शा ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के आगे न उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) चली और ना ही डकैत (Dacoit)। 

    दो दिन पहले भूत बंगला (Bhooth Bangla) भी रिलीज हो गई। इस बात में कोई शक नहीं है कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी लोग पसंद कर रहे हैं, लेकिन धुरंधर 2 का दबदबा अभी खत्म नहीं हुआ है। धुरंधर 2, भूत बंगला की रिलीज होने के बाद भी धुआंधार कमाई कर रही है।

    धुरंधर 2 बना रही नया रिकॉर्ड

    स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म पहले ही बन गई है। अब यह फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की फिराक में आगे बढ़ रही है। इसने गुरुवार को ही पुष्पा 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    भूत बंगला के आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इससे धुरंधर 2 की कमाई पर असर पड़े। मगर रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अलग ही जलवा दिखाई दे रहा है। इसने दुनियाभर में शानदार कमाई कर डाली है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, चौथे शनिवार यानी 31वें दिन धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1769.68 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla ने पहले ही दिन हिला दिया Dhurandhar 2 का राजपाट, अक्षय की फिल्म का शॉकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    kj

    सिर्फ ओवरसीज में धुरंधर: द रिवेंज का कारोबार 452 करोड़ के पार है। जिस स्पीड से फिल्म की कमाई हो रही है, ये शायद बाहुबली 2 और दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दे। बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1810 करोड़ के करीब कारोबार किया था। वहीं, दंगल का कारोबार 2000 करोड़ के करीब था।

    खबरें और भी

    भारत में कितना है धुरंधर 2 का कारोबार?

    बात करें धुरंधर 2 के घरेलू बॉक्स ऑफिस की तो फिल्म भारत में भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। भूत बंगला के साथ टक्कर के बावजूद फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के मुताबिक) तक पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखने के बाद हैरान हुए Akshay Kumar, बोले- 'हर सवाल का जवाब...'