Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 देखने के बाद हैरान हुए Akshay Kumar, बोले- 'हर सवाल का जवाब...'

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने धुरंधर और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर अपनी राय दी है। फिल्म देख वह हैरान रह गए। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के फैन हुए अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 के फैन हुए अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर 2 सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक में धुरंधर के दोनों पार्ट पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। किसी ने तारीफ की तो किसी ने आलोचना। अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर और धुरंधर 2 सच्ची घटनाओं से प्रेरित स्पाई थ्रिलर थी जो चार महीने के अंतराल में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हाल ही में अक्षय कुमार से जब एनिमल, बाहुबली और धुरंधर में से बेहतर फिल्म चुनने के लिए कहा गया तो अक्षय ने धुरंधर का नाम लिया। एक्टर यह फिल्म देखकर हैरान रह गई थी।

    अक्षय कुमार को पसंद आई धुरंधर

    शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि एनिमल, बाहुबली और धुरंधर में कौन सा सिनेमा उन्हें सबसे अच्छा लगा। तब अक्षय ने धुरंधर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। इसमें हर सवाल के जवाब दिए गए हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें पता था। उन्हें कई जगहों से जानकारी मिली। फिर उन्होंने (आदित्य धर) ने फिल्म को बनाया। वह इसकी रियलिटी थी। उन्होंने दिखाया कि पाकिस्तान में क्या हुआ था।

    यह भी पढ़ें- 'वो बेचारा 4500 रुपये की नौकरी कर रहा...', Akshay Kumar के बेटे गांव में जाकर सीख रहे फैशन, नहीं करेंगे फिल्म

    Akshay Kumar

    एनिमल-बाहुबली को लेकर क्या बोले अक्षय?

    उन्होंने बात जारी रखते हुए आगे बताया कि भारत में क्या हुआ। वे कैसे इन चीजों से डील करते हैं। एक एजेंसी दूसरे के खिलाफ कैसे काम करती है। बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया। अक्षय कुमार ने बाहुबली और एनिमल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में अपने-अपने जॉनर में शानदार रहीं। उन्हें इसे नया सिनेमा बताया।

    खबरें और भी

    भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में है। प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर लौटे और उनकी कॉमिक जोड़ी ने जादू कर दिया। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू के साथ) का कारोबार किया।

    यह भी पढ़ें- 'मेरा आधा शरीर कट...' फिल्म की शूटिंग के दौरान मरते-मरते बचे थे Akshay Kumar, बताया शॉकिंग एक्सपीरियंस