Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    350 साल पुराने पैलेस में हुई Bhooth Bangla की शूटिंग, जयपुर से 45 Km दूर हवेली का एक दिन का भारी-भरकम है किराया!

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 11:51 AM (IST)

    अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की डरावनी हवेली ने लोगों का काफी ध्यान खींचा था। क्या आपको पता है यह पैलेस 350 साल पुराना है। हर रात का इसका कितना कि ...और पढ़ें

    इस 350 साल पुराने पैलेस में हुई 'भूत बंगला' की शूटिंग/ फोटो- Instagram/ hotelchomupalace

    इस 350 साल पुराने पैलेस में हुई 'भूत बंगला' की शूटिंग/ फोटो- Instagram/ hotelchomupalace

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में जहां फुल-ऑन कॉमेडी है, तो वहीं सेकंड हाफ में ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ भरपूर हॉरर सीन्स देखने को मिलते हैं।

    फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग और कहानी के अलावा जिस एक चीज ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो है फिल्म में दिखाई गई शानदार लेकिन डरावनी हवेली। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सिर्फ अक्की की 'भूत बंगला' ही नहीं, बल्कि 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa ) की शूटिंग भी यहीं हुई थी। आइए जानते हैं यह रहस्यमयी पैलेस कहां मौजूद है और इस ग्रैंड पैलेस में ठहरने के लिए एक रात का कितना किराया लगता है। 

    जयपुर से 45 किलोमीटर दूर इस रोड पर है 'भूत बंगला'

    इन दोनों ही बड़ी फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया यह पैलेस राजस्थान में मौजूद है। इसे पर्दे पर हॉरर लुक देने के लिए मेकर्स ने लाखों रुपये खर्च करने से भी परहेज नहीं किया। अगर अभी तक आपको समझ नहीं आया है कि यह कौन सा पैलेस है, तो बता दें कि यह मशहूर 'चोमू पैलेस' (Chomu Palace) है। आउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पैलेस जयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर NH-11 पर स्थित है, जो शहर के शोर-शराबे से दूर एकदम शांत वातावरण में बना है।

    bhooth bangla shooting location  (1)

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद इस मेगा-कॉमेडी फिल्म से तहलका मचाएंगे Akshay Kumar, 18 दिनों में निपटाएंगे पूरी शूटिंग!

    350 साल से भी ज्यादा पुराना है चोमू पैलेस

    जयपुर से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित यह पैलेस 350 साल से भी ज्यादा पुराना है। जयपुर की रॉयल फैमिली के वंशज राव गोपालजी ने 1550 के दशक में इस पैलेस का निर्माण करवाया था। शुरुआत में इसे रईसों और सेनापतियों के लिए एक किलेबंद रिहायश के तौर पर बनाया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ इस शानदार पैलेस को एक लग्जरी हेरिटेज होटल में बदल दिया गया।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Chomu Palace Jaipur (@hotelchomupalace)

    Video Credit- hotelchomupalace Instagram

    क्या वाकई हॉन्टेड है चोमू पैलेस?

    'भूत बंगला' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों की शूटिंग के बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि राजस्थान का यह पैलेस सच में 'हॉन्टेड' है। लोगों के इस पैलेस को डरावना समझने की एक बड़ी वजह इस जगह का सन्नाटा और इसका पुराना आर्किटेक्चर है। हालांकि, जयपुर का यह मशहूर पैलेस बिल्कुल भी हॉरर नहीं है। इस पैलेस का राजपूत और मुगल आर्किटेक्चर  इतना शानदार है कि यह किसी भी हॉरर या पीरिएड फिल्म की शूटिंग के लिए एकदम परफेक्ट लोकेशन बन जाता है।

    bhooth bangla

    एक रात रुकने का किराया उड़ा देगा होश

    चोमू पैलेस विरासत और हाई लग्जरी का एक बेहतरीन संगम है। इसमें 100 से ज्यादा सुइट्स  होने के साथ-साथ महारानी और महाराजा के एक्सक्लूसिव सुइट्स भी हैं। यहां कई पुरानी कलाकृतियां, मार्बल की फिनिशिंग और पुराने जमाने का पूरा शाही फील मिलता है। इसमें 120 सीटों वाला एक विशाल दरबार भी है, जहां पुराने समय में रॉयल परिवार साथ बैठकर डिनर करता था। रिपोर्ट्स की मानें तो, भारत के इस सबसे लग्जरी होटल्स में से एक में एक रात रुकने का किराया लगभग 40,000 रुपये तक है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla ने पहले ही दिन हिला दिया Dhurandhar 2 का राजपाट, अक्षय की फिल्म का शॉकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन