Bhooth Bangla Box Office: 'धुरंधर 2' का सिंहासन हिलाने आए अक्षय कुमार, Horror Comedy ने की धांसू ओपनिंग
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं हॉरर कॉमेडी का पहले दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें
-1776441098901_m.webp)
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में जबरदस्त कमाई के बाद अब पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट दिया है। सालों बाद प्रियदर्शन और अक्षय एक साथ किसी फिल्म के लिए आए हैं, इसीलिए दर्शकों को फिल्म से ज्यादा उम्मीदें थीं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन-
'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू में 2,485 शोज के साथ 3.50 करोड़ की कमाई की। पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 10,772 शोज के साथ अब तक 8.61 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 14.36 करोड़ रुपये की कमाई की है और टोटल इंडिया नेट कलेक्शन भी फिल्म का डबल डिजीट में हुआ है जो कि 12.11 करोड़ रुपये है। (अब तक)

यह भी पढ़ें- 9 साल छोटा एक्टर Bhooth Bangla में बना Akshay Kumar का पापा, 22 साल पहले डेब्यू फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
देखा जाए तो अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को पेड प्रीव्यू को मिलाकर 16 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है। ये एक अच्छी ओपनिंग है खासकर उनकी पिछली 5 फिल्मों से बेहतर है।
अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों की ओपनिंग
1. जॉली एलएलबी- 12 करोड़ रुपये
2.सरफिरा- 3 करोड़ रुपये
3. बड़े मियां छोटे मियां- 15.50 करोड़ रुपये
4. मिशन रानीगंज- 2.8 करोड़ रुपये
5. भूत बंगला- 16 करोड़ रुपये (प्रीव्यू मिलाकर)
-1776441354128.jpg)
भूत बंगला की कहानी
भूत बंगला की कहानी अक्षय कुमार के किरदार (अर्जुन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मंगलपुर में एक महल विरासत में मिलता है और वह अपनी बहन की शादी वहीं करने की योजना बनाता है; लेकिन कुछ अजीब अलौकिक घटनाएं और एक शैतानी शक्ति का रहस्य उसे उस संपत्ति के रहस्यमयी अतीत की जांच करने पर मजबूर कर देते हैं।
भूत बंगला एक कॉमेडी हॉरर (Horror Comedy) फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिस्शु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
खबरें और भी
यह भूल भुलैया (Bhool Bhulaiya) (2007) के बाद प्रियदर्शन (Priyadarshan) की दूसरी हिंदी भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकार हैं। भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।