Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    9 साल छोटा एक्टर Bhooth Bangla में बना Akshay Kumar का पापा, 22 साल पहले डेब्यू फिल्म ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:42 PM (IST)

    भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा उनके फादर के रोल में दिखाई दिए अभिनेता ने भी रोल के लिए काफी सराहना पाई। कौन हैं अक्षय से 9 साल छोटे यह अभिनेता जो ...और पढ़ें

    भूत बंगला में इस अभिनेता ने निभाया अक्षय के पिता का किरदार/ फोटो- Instagram

    भूत बंगला में इस अभिनेता ने निभाया अक्षय के पिता का किरदार/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 16 साल बाद न सिर्फ प्रियदर्शन, बल्कि 'भूल भुलैया' की ओरिजिनल स्टारकास्ट को एक साथ पर्दे पर देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।

    हालांकि, इन पुरानी और दिग्गज स्टारकास्ट के बीच एक एक्टर ऐसा भी है, जिसने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बलबूते पर खूब तारीफें बटोरी हैं। बंगाली सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक, उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। कौन हैं वह वर्सेटाइल एक्टर जिन्होंने 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभाया है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

    'भूत बंगला' में इस किरदार से जीत लिया सबका दिल

    हम जिस शानदार एक्टर की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि बंगाली और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता जिशु सेनगुप्ता (Jisshu Sengupta) हैं। जिशु ने फिल्म 'भूत बंगला' में डॉ. वासुदेव आचार्य का किरदार अदा किया है। वह फिल्म में अक्षय कुमार के पिता बने हैं और उनके किरदार की एक बहुत ही दिलचस्प बैक-स्टोरी भी है।

    सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता जिशु सेनगुप्ता, असल जिंदगी में अक्षय से उम्र में 9 साल छोटे हैं। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार जहां 58 साल के हैं, तो वहीं जिशु सेनगुप्ता की उम्र सिर्फ 49 साल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection: पेड प्रिव्यू में 'भूत बंगला' ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों रुपये

    roy_calcutta_official_1773995080_3856872258183339153_3117622930

    हिंदी डेब्यू फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

    साल 1977 में जन्मे जिशु सेनगुप्ता एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ टीवी प्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में अपनी धाक जमाई है। इसके साथ ही वह तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

    साल 1998 में बंगाली टीवी सीरियल 'महाप्रभु' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जिशु को हिंदी फिल्मों में पहला बड़ा ब्रेक दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल ने दिया था। वह साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'नेताजी सुभाष चन्द्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' में नजर आए थे। उनकी इस पहली ही हिंदी डेब्यू फिल्म ने 'नेशनल अवॉर्ड' जीतकर इतिहास रच दिया था।

    neta

    इन दमदार भूमिकाओं के लिए मिला दर्शकों का प्यार

    लगातार हिंदी और बंगाली सिनेमा में एक्टिव रहने वाले अभिनेता जिशु सेनगुप्ता को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'राजकाहिनी' में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के खूंखार किरदार के लिए काफी सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'ब्योमकेश बख्शी' में एक प्राइवेट डिटेक्टिव का शानदार किरदार भी अदा किया। फिल्म 'जुल्फिकार' उनके करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

    jeesu

    इन बड़ी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं जिशु सेनगुप्ता

    साल 2004 में 'नेताजी सुभाष चन्द्र बोस' से हिंदी फिल्मों में कदम रखने के बाद जिशु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह रणबीर कपूर-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बर्फी!', रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2', दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'पीकू', कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका', विद्या बालन की 'शकुंतला देवी', 'सड़क 2', 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', 'द पावर', और 'ब्लैकआउट' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    अब 'भूत बंगला' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद जिशु सेनगुप्ता जल्द ही काजोल के साथ फिल्म 'महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वीन्स' (Maharagni: Queen of Queens) में भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 पर मंडराया 'भूत बंगला' का काला साया, रणवीर की फिल्म के घटे शोज; हिंदी बेल्ट में कमाई सिर्फ इतनी