Bhooth Bangla Collection: पेड प्रिव्यू में 'भूत बंगला' ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों रुपये
Bhooth Bangla Paid Preview Collection: अक्षय कुमार की भूत बंगला ने पेड प्रिव्यू में कितना कारोबार किया है, इसका आंकड़ा सामने आ गया है। ...और पढ़ें

भूत बंगला का पेड प्रिव्यू कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की राह चली। धुरंधर 2 की तरह भूत बंगला की भी रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रिव्यू (Bhooth Bangla Paid Preview) रखा गया।
भूत बंगला ने पेड प्रिव्यू में अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। रिलीज से पहले ही फिल्म का खाता करोड़ों रुपये से खुला है। अक्षय कुमार, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव से सजी फिल्म ने धमाल मचा दिया है, वो भी धुरंधर 2 के कहर के बीच।
धुरंधर 2 के बीच भूत बंगला की एंट्री
19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 इस वक्त कमाई से इतिहास रच रही है। अभी फिल्म की रिलीज को एक महीने भी नहीं हुए हैं और अब भूत बंगला आ गई है। धुरंधर 2 की धमाकेदार कमाई के बीच भूत बंगला कैसी कमाई करेगी, यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि, फिल्म का पेड प्रिव्यू ठीक-ठाक रहा।
पेड प्रिव्यू में भूत बंगला का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, भूत बंगला ने 16 अप्रैल 2026 को पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यह सिर्फ पेड प्रिव्यू का है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन अच्छी-खासी कमाई कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 15 करोड़ रुपये के करीब हो सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 पर मंडराया 'भूत बंगला' का काला साया, रणवीर की फिल्म के घटे शोज; हिंदी बेल्ट में कमाई सिर्फ इतनी
भूत बंगला की कहानी और कास्ट
भूत बंगला की कहानी एक ऐसे गांव की है जहां शादी करना मना है, वरना वधूसुर नाम का राक्षस उसे उठा ले जाता है। मगर जब अर्जुन आचार्या (अक्षय आचार्या) अपनी बहन की शादी करने गांव लौटता है तो उसके सामने एक अलग ही सच्चाई आती है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी भर-भरकर है और अक्षय के साथ आइकॉनिक तिकड़ी परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव ने धमाल मचा दिया है।