Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभी खत्म नहीं हुई 'हमजा' की कहानी! Dhurandhar 3 को लेकर 'जमील जमाली' की दो टूक?

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:25 AM (GMT+05:30)

    धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद इसकी तीसरी किस्त को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है, जिस पर अब एक्टर राकेश बेदी ने रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    क्या आएगा धुरंधर का पार्ट 3 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    क्या आएगा धुरंधर का पार्ट 3 (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई में रचा इतिहास

    2. धुरंधर पार्ट 3 पर राकेश बेदी की दो टूक

    3. जमील जमाली के किरदार से मशहूर हुए राकेश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 ने सही मायनों में कामयाबी का नया इतिहास लिखा है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फ्रेंचाइजी के लोगों ने खूब पसंद किया है। खासतौर पर इस फ्रेंचाइज में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की की चर्चा खूब की जा रही है।

    हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राकेश से धुरंधर 3 को लेकर सवाल पूछा गया है। इस पर अभिनेता ने खुलकर बात की है और बताया है कि क्या भविष्य में इस धुरंधर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त आएगी या नहीं। 

    धुरंधर 3 पर बोले राकेश बेदी

    निर्देशक आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली धुरंधर द रिवेंज ने अपनी शानदार कहानी और बिजनेस से हर किसी को प्रभावित किया है। फिल्म में इंडियन स्पाई जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने हाल ही में जूम को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान राकेश से धुरंधर 3 को लेकर सवाल पूछा गया है, जिस पर उन्होंने दो टूक राय रखते हुए कहा है-

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 को परास्त कर Dhurandhar 2 के निशाने पर आमिर खान की 'दंगल', दुनियाभर में कर रही जमकर कमाई

    dhurandhar 3

    मुझे नहीं लगता कि इसका तीसरा पार्ट बनेगा। लेकिन धुरंधर एक फ्रैंचाइजी है और इसे किसी भी समय दूसरे एक्टर्स के साथ बनाया जा सकता है। फिल्म की कहानी उस मोड़ पर खत्म होती है, जहां एक जासूस अपने देश वापस लौट जाता है और इससे अधिक मेरे ख्याल से इसमें कुछ और बाकी बचा है। 

    खबरें और भी

    rakeshbedi (1)

    इस तरह से राकेश बेदी ने धुरंधर पार्ट 3 को लेकर अपनी राय रखी है। उनके इस बयान से ये साफ हो गया है कि धुरंधर 3 फिलहाल तो नहीं बनेगी। इतना ही नहीं जिस नोट पर फिल्म का अंत हुआ है, उससे भी ये साफ पता चलता है कि भविष्य में धुरंधर फ्रेंचाइजी की कोई भी किस्त बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं की जाएगी। 

    धुरंधर 2 की ऐतिहासिक कमाई

    गौर किया जाए धुरंधर 2 की कमाई की तरफ तो अब तक ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ के आस-पास कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 1800 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। फिलहाल फिल्म की रिलीज को एक महीने का समय बीता है और आने वाले दिनों में ये मूवी और भी कमाई करती हुई नजर आ सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'हमजा' ने छीने पुष्पा 2 का सिंघासन, सरपट दौड़ते हुए बनाया खास रिकॉर्ड