Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमर सिंह चमकीला में लीड रोल निभाने वाला था Dhurandhar 2 का ये एक्टर, बाद में दिलजीत दोसांझ को मिला रोल

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:21 PM (IST)

    धुरंधर 2 के अभिनेता उदयबीर संधू ने बताया कि उन्हें अमर सिंह चमकीला में लीड रोल के लिए चुना गया था। निर्देशक इम्तियाज अली एक गायक चाहते थे, इसलिए यह भू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) की सफलता के बाद इसके एक-एक किरदार भी बहुत फेमस हुए। इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक की भी खूब तारीफ हुई। मेजर इकबाल, चौधरी असलम के अलावा एक और किरदार जोकि खूब वायरल हुआ वो था रणवीर सिंह के दोस्त पिंडा का।

    फिल्म में इस किरदार को अभिनेता उदयबीर संधू (Udaybir Sandhu) ने निभाया है। उदयबीर इस समय भले ही धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं, लेकिन वे अपने संघर्ष को नहीं भूले हैं जिसने उनके जीवन को आकार दिया है।

    यह भी पढ़ें- Assalamualaikum Lyari...धुरंधर के बाद NMACC में गूंजा अक्षय खन्ना का पॉपुलर डायलॉग, रणवीर ने सबको कहा शुक्रिया

    अमर सिंह चमकीला के लिए दिया था ऑडिशन

    उदयबीर ने अपने करियर की दिशा बदलने वाले उस पल के बारे में बात करते हुए हिन्दुस्तान टाइम्स से खुलासा किया कि उन्हें साल 2024 में अमर सिंह चमकीला में लीड रोल मिल ही गया था लेकिन लास्ट में ये दिलजीत दोसांझ के पास चला गया।

    उन्होंने कहा, “मैंने चमकीला के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। मैंने काफी रिसर्च की थी और मैं पूरी तरह से इस किरदार के लिए समर्पित था। मुझे ही इस भूमिका के लिए चुना गया था।” हालांकि, चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं। 27 वर्षीय उदयबीर के अनुसार, निर्देशक इम्तियाज अली हमेशा से इस किरदार के लिए एक गायक को ही चाहते थे… उन्हें नहीं लगता था कि कोई नॉन सिंगर इसे निभा पाएगा।”

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Udaybir Sandhu (@udaybir_sandhu)

    बाद में दूसरी फिल्म में मिला रोल

    हालांकि इसके बावजूद उदयबीर के मन में इसको लेकर कोई कड़वाहट नहीं है। एक्टर ने कहा, “जब मुझे पता चला कि मेरी जगह दिलजीत को यह भूमिका दी गई है, तो मैं इस फैसले को समझ गया। उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया, लेकिन मैं भी इसे बहुत अच्छे से निभा सकता था क्योंकि मैं भी इस किरदार में पूरी तरह से डूबा हुआ था।” उदय न बताया कि शुरुआत में वहीं चीज जो खराब लग रही थी, वह अंततः अवसर में बदल गई। अमर सिंह चमकीला के लिए दिए ऑडिशन ने उदयबीर को एक अन्य फिल्म में रोल दिलाने में मदद की। इसके बाद उदयबीर को शिंदा की भूमिका निभाने का मौका मिला।

    यह भी पढ़ें- रहमान डकैत के बाद Dhurandhar 2 में इस विलेन ने बढ़ाई हमजा की टेंशन, खोल देगा सारी पोल?

    खबरें और भी