Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रहमान डकैत के बाद Dhurandhar 2 में इस विलेन ने बढ़ाई हमजा की टेंशन, खोल देगा सारी पोल?

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज हो चुकी है, जिसमें उन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऐसा किरदार है जिसने सभी का ध्यान खीं ...और पढ़ें

    फिल्म धुरंधर के एक सीन में पिंडा (फोटो- जागरण ऑनलाइन)

    फिल्म धुरंधर के एक सीन में पिंडा (फोटो- जागरण ऑनलाइन)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी (Hamza Ali Mazari) का रोल निभाया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के जसकीरत सिंह रांगी से हमजा अली बनने की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। वहीं 19 मार्च को फिल्म की रिलीज के बाद से इसका फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है। क्रिटिक्स से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

    पहले पार्ट के मुकाबला धुरंधर द रिवेंज को और ज्यादा ड्रामेटिक और इंटेंस बताया जा रहा है। मूवी में बड़े साहब के रोल को लेकर तो चर्चा है ही इसके अलावा एक और किरदार है जिसको लेकर फैंस के मन में सवाल है कि ये किरदार किसने निभाया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का 'अतीफ अहमद' बना ये एक्टर, पर्दे पर जिंदा किया उत्तर प्रदेश के बाहुबली का किरदार

    किसने निभाया है जसकीरत सिंह रांगी का रोल?

    फिल्म में एक किरदार है जिसे जसकीरत सिंह रांगी का दोस्त दिखाया गया है। दोनों बचपन के दोस्त होते हैं लेकिन एक तरफ जहां जसकीरत आईबी के लिए स्पाई बनकर पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी के खूंखार गैंग में शामिल हो जाता है वहीं पिंडा (गुरबाज सिंह) ड्रग डीलिंग का काम करने लगता है।

    Pinda (1)

    फिल्म में इस किरदार को उदयबीर संधू ने निभाया है। पिंडा पाकिस्तान से माल लेकर भारत में ड्रग डीलिंग का काम करता था। इस दौरान उसका सामना अपने पुराने दोस्त जसकीरत यानी हमजा से होता है। पिंडा को देखकर जसकीरत हैरान रह जाता है। आगे क्या होता ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Udaybir Sandhu (@udaybir_sandhu)

    अक्षय कुमार के साथ कर चुके हैं काम

    उदय इससे पहले कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें अक्षय कुमार की गोल्ड और दिलजीत सिंह की अमर सिंह चमकीला शामिल है। उदयबीर संधू की बात करें तो उदय एक नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। साल 2018 में अक्षय कुमार की गोल्ड से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने देवांग चतुर्वेदी का किरदार निभाया था।

    इसके अलावा वो इक कुड़ी में जगवीर संधू और अमर सिंह चमकीला में जतिंदर जिंदा का किरदार निभाया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में छाया 35 साल पुराना अरैबिक सॉन्ग, रणवीर सिंह से पहले गोविंदा पर फिल्माया गया था गाना