विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 में छाया 35 साल पुराना अरैबिक सॉन्ग, रणवीर सिंह से पहले गोविंदा पर फिल्माया गया था गाना

Published: Thu, 19 Mar 2026 03:46 PM (IST)

धुरंधर की तरह धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) में भी आदित्य धर ने एक इंटरनेशनल सॉन्ग इस्तेमाल किया है जो पहले गोविंदा पर फिल्माया गया था।

गोविंदा पर फिल्माया जा चुका है धुरंधर 2 का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गोविंदा पर फिल्माया जा चुका है धुरंधर 2 का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर (Dhurandhar) की कहानी, किरदार और एक्शन कमाल के थे, लेकिन इन सबके अलावा फिल्म के गानों ने भी काफी ध्यान खींचा था।

किसी नए गाने की बजाय धुरंधर में पुराने गानों का तड़का लगाया गया। फिल्म में विदेशी गाने भी शामिल हुए। 2025 में आई धुरंधर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) पर अरैबिक गाना FA9La फिल्माया गया था। अब रणवीर सिंह पर भी अरैबिक गाना फिल्माया गया है।

35 साल पुराना है धुरंधर 2 का गाना

रणवीर सिंह को जब 'शेर-ए-बलूच' की उपाधि दी जाती है, उस समय उन पर एक गाना Didi बजता है। यह एक अरैबिक गाना है जिसे साल 1991 में अल्जीरियाई सिंगर खालिद हदज इब्राहिम उर्फ खालिद (Khaled) ने गाया था।

रणवीर पर फिल्माया गया है गाना 

8 साल पहले खालिद ने 3 मिनट 25 सेकंड का यह गाना अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था जिसे अब तक करीब 62 मिलियन के करीब व्यूज मिले हैं। धुरंधर 2 में रणवीर पर फिल्माया गया ये गाना अब छा गया है। मगर शायद ही आपको मालूम हो कि पहले यह गोविंदा पर इस्तेमाल हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें- 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा...', Dhurandhar 2 देख प्रीति जिंटा का नहीं भरा मन, कार्तिक आर्यन ने किया रिव्यू

गोविंदा भी गाने पर थिरका चुके हैं कदम

जी हां, आपने पहले भी बॉलीवुड फिल्म में Didi सॉन्ग सुना होगा। यह गाना 26 साल पहले गोविंदा पर फिल्माया गया था। यह गाना जिस फिल्म में यूज हुआ था, वो 2000 में आई गोविंदा और रानी मुखर्जी की मूवी 'हद कर दी आपने' है।

Govinda

फिल्म में एक कॉमेडी सीन है जिसमें गोविंदा अरैबिक गेटअप में दीदी सॉन्ग गुनगुना रहे हैं और उस पर थिरक रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'लोग धुरंधर 2 से शादी करना चाहते हैं...', 'धुरंधरमय' हुए राम गोपाल वर्मा, नई तारीफों में कह डाला है कुछ ऐसा