Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लोग धुरंधर 2 से शादी करना चाहते हैं...', 'धुरंधरमय' हुए राम गोपाल वर्मा, नई तारीफों में कह डाला है कुछ ऐसा

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

    राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) का रिव्यू शेयर किया है। उनका पोस्ट वायरल हो गया है। ...और पढ़ें

    राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 पर की बात। फोटो क्रेडिट- एक्स

    राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 पर की बात। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) धुरंधर के प्रशंसक रहे हैं। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर की निर्देशक ने खूब तारीफ की थी और अब धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की भी तारीफों के पुल बांधे हैं।

    18 मार्च को पेड प्रिव्यू के साथ धुरंधर 2 सिनेमाघरों में आ गई है। दूसरे पार्ट को लेकर उत्साहिद राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट के जरिए अपना रिएक्शन शेयर किया है। उन्होंने बताया कि लोग इस फिल्म को देख क्या कह रहे हैं।

    धुरंधर 2 पर बोले राम गोपाल वर्मा

    राम गोपाल वर्मा ने एक्स हैंडल पर लिखा, "जिसने भी आज धुरंधर 2 देखी, वे मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें धुरंधर 2 सिर्फ पसंद ही नहीं, बल्कि वे धुरंधर 2 से शादी करना चाहते हैं।"

    यह भी पढ़ें- 3 घंटे 49 मिनट की Dhurandhar 2 में आदित्य धर ने कर दी ये बड़ी गलती, जानकर आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा!

    राम गोपाल ने किया था धुरंधर 2 का रिव्यू

    राम गोपाल ने धुरंधर 2 देखने के बाद शोले (Sholay) से इसकी तुलना की थी। फिल्म देखते ही उन्होंने एक्स हैंडल पर अपना रिव्यू शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके हर पहलू में पड़ने वाले जबरदस्त असर को देखते हुए- चाहे वह इसकी अनुमानित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई ग्रामर को तोड़ने का अंदाज हो और सबसे बढ़कर इसका साइकोलॉजिकल ऑडियो विजुअल एम्पैक्ट हो- यह 'शोले' से 100 गुना ज़्यादा शानदार फिल्म साबित होगी।

    खबरें और भी

     

    राम गोपाल ने कहा था, "यह अब तक बनी सभी महान फिल्मों को 'मुगल-ए-आजम' से लेकर आगे तक टीवी सीरियल जैसा फीका बना देगी। यह एक 'नए सिनेमाई दौर' का जन्म है और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उन सबका पूरी तरह से खात्मा है।"

    यह भी पढ़ें- 'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा...', Dhurandhar 2 देख प्रीति जिंटा का नहीं भरा मन, कार्तिक आर्यन ने किया रिव्यू