Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 घंटे 49 मिनट की Dhurandhar 2 में आदित्य धर ने कर दी ये बड़ी गलती, जानकर आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा!

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:17 AM (IST)

    फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) में आदित्य धर ने कुछ चूक कर दी है जो आपको खटकेगी। ...और पढ़ें

    धुरंधर द रिवेंज में हुई ये चूक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर द रिवेंज में हुई ये चूक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धुरंधर की सफलता के बाद से ही धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। अब 18 मार्च को पेड प्रिव्यू के साथ फिल्म बड़े पर्दे पर आई।

    धुरंधर द रिवेंज एक स्पाई थ्रिलर ड्रामा है जिसकी कहानी पहली फिल्म से आगे बढ़ती है। रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद लियारी का किंग हमजा (रणवीर सिंह) बन जाता है। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में जाती है जहां हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की दर्दभरी कहानी पता चलती है। वह कैसे जसकीरत से हमजा बना... वो जर्नी भी दिखाई गई है।

    धुरंधर 2 में दिखाए गए ये मुद्दे

    फिर कहानी बलूच नेताओं की भागीदारी, ईशनिंदा, नकली नोटों का कारोबार, भारत में नोटबंदी, भारत को तबाह करने की साजिशें, पाकिस्‍तानियों का साथ देने वाले स्‍थानीय राजनेता, उरी हमला, बाबरी मस्जिद विध्‍वंस जैसे मुद्दों को उकेरती है। एक्शन सीक्वेंस पहले से भी खतरनाक दिखाई देते हैं।

    Ranveer Singh Dhurandhar 2 Advance Collection

    3 घंटे 4 मिनट की फिल्म में रणवीर सिंह का धांसू एक्शन और लियारी में उसकी हुकूमत दिखाई गई। मगर आदित्य धर की फिल्म में कुछ चूक हुई है जो शायद आपको भी खटके। इस बात में कोई शक नहीं है कि आदित्य धर की फिल्म की कहानी, किरदार और एक्शन काबिल-ए-तारीफ हैं, लेकिन कई बार कुछ न कुछ चूक हो जाती है। शायद धुरंधर में भी ऐसा ही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- न सलमान, ना इमरान... Dhurandhar 2 का बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम बना ये स्टार, हॉलीवुड में बजा चुका है डंका

    धुरंधर 2 में आदित्य ने की कौन सी चूक?

    दरअसल, धुरंधर 2 में सबसे बड़ी गलती रही इसकी टाइमलाइन जो थोड़ी खटकती है। धुरंधर 2 में कई सारे मुद्दों को दिखाया गया जिसमें बलूच नेताओं की भागीदारी से लेकर 2016 में हुए नोटबंदी भी शामिल है। मगर टाइमलाइन बहुत तेजी से भागता है। 4 घंटे की फिल्म में इतने मुद्दे हैं जिन्हें पेश करने के चक्कर में घटनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया गया है जिसका प्रभाव उतना उभर नहीं पाता है।

    Ranveer Singh

    धुरंधर द रिवेंज में एक और चूक है। जब हमजा अपने दोस्त से कहता है कि उसके यहां आए हुए 2 साल हो गए हैं। मगर दिक्कत यह है कि उस वक्त तक हमजा की यलीना (सारा अर्जुन) से शादी भी हो गई और उनका बच्चा भी हो गया जो 3-4 साल का लगता है। वहीं, आर माधवन और रणवीर सिंह की मुलाकात को करीब 16 साल हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ 'हमजा', रणवीर ने हिलाया लियारी का तख्त; पढ़ें रिव्यू