Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ना सलमान, ना इमरान... Dhurandhar 2 का बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम बना ये स्टार, हॉलीवुड में बजा चुका है डंका

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 09:23 AM (IST)

    ऐसी चर्चा हो रही थी कि धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)  में बड़े साहब की भूमिका में सलमान खान या इमरान हाशमी दिखेंगे। मगर इस किरदार को किसी और ने निभाया है। ...और पढ़ें

    कौन है धुरंधर 2 का बड़े साहब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कौन है धुरंधर 2 का बड़े साहब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Dhurandhar 2 Bade Sahab: स्पाई थ्रिलर धुरंधर की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और गानों के अलावा एक और चीज की तारीफ की गई और वो थी स्टार कास्ट।

    हमजा की भूमिका में रणवीर सिंह हों या फिर मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)... आदित्य धर की फिल्म में सभी स्टार कास्ट ने जान भर दी।

    सलमान-इमरान नहीं बने बड़े साहब

    पहले पार्ट यानी धुरंधर में एक किरदार का जिक्र हुआ था- बड़े साहब। जिसे देखने के लिए लोग दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। जब फिल्म सफल हुई तो सोशल मीडिया पर यह भी सवाल उठने लगा कि आखिर धुरंधर 2 में बड़े साहब कौन बनेगा?

    कुछ लोग सोच रहे थे कि शायद बड़े साहब के किरदार में सलमान खान (Salman Khan in Dhurandhar 2) में नजर आ सकते हैं तो कुछ कह रहे थे कि इमरान हाशमी को धुरंधर 2 में जगह मिलेगी। मगर धुरंधर 2 का बड़े साहब न इमरान बने और ना ही सलमान।

    कौन है धुरंधर 2 का दाऊद इब्राहिम?

    धुरंधर 2 में जिस एक्टर ने बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim In Dhurandhar 2) का किरदार निभाया है, वो नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और हॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुके हैं। यह अभिनेता हैं 'द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस' फेम दानिश इकबाल (Danish Iqbal)।

    Danish Iqbal

    कौन हैं धुरंधर 2 दानिश इकबाल?

    धुरंधर 2 की शुरुआत ही उनके किरदार से होती है। पहली फिल्म में दिखाया गया था कि हमजा (रणवीर) का अगला टार्गेट बड़े साहब हैं। दानिश इकबाल एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं जो अभिनय के साथ-साथ निर्देशन, ट्रेनर और लिरिस्ट भी हैं। उन्हें पॉपुलैरिटी हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी 2 से मिली।

    खबरें और भी

    हॉलीवुड में बजाया सफलता का झंडा

    धुरंधर 2 से पहले उन्होंने संकल्प, भक्षक, हक और आखिरी सच जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2007 में आई एंजेलीना जॉली की फिल्म 'अ माइटी हार्ट' में भी नजर आए थे। इस फिल्म में इरफान खान भी थे। अब वह फिल्म धुरंधर 2 में दिखाई दे रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ 'हमजा', रणवीर ने हिलाया लियारी का तख्त; पढ़ें रिव्यू