विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मत करो काम... 'भागम भाग के सेट पर Govinda से परेशान हो गए थे प्रियदर्शन, रखी थी ये शर्त

Published: Sun, 15 Mar 2026 09:57 AM (GMT+05:30)

गोविंदा के सेट पर देर आने और स्क्रिप्ट में बदलाव करने की आदत पर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग' के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) का नेचर इंडस्ट्री में भी ऐसे ही मस्तमौला  वाला रहा है। अक्सर वो सेट पर देर से आते थे और कई बार तो स्क्रिप्ट में खुद से ही डायलॉग जोड़ देते थे। हालांकि उनका ये व्यवहार कई डायरेक्टर्स को रास नहीं आता था और उन्होंने गोविंदा को कड़ी चेतावनी दी थी।

ऐसा ही कुछ माजरा प्रियदर्शन के साथ 'भागम भाग' के सेट पर हुआ था। फिल्म साइन करने से पहले उन्होंने एक्टर के सामने एक शर्त रखी थी। मैसेबल इंडिया से बातचीत के दौरान प्रियदर्शन ने कहा- मुझे पद्मश्री मिला, और मेरा एक इंटव्यू चल रहा था जब मुझसे सवाल किया गया कि क्या ये आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि है? इस पर मैंने जवाब दिया कि नहीं मेरी उपलब्धि है सलमान और गोविंदा को सुबह 5 बजे सेट पर लाने की और समय से काम खत्म करवाने की।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-विजय देवरकोंडा के प्यार के सामने हारे रोनाल्डो और मेसी, 'विरोश' ने तोड़ा फुटबॉलर्स का रिकॉर्ड

प्रियदर्शन क्या मानते हैं अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि

प्रियदर्शन ने आगे कहा, मैंने तुम्हारे बारे में ये सब बातें सुनी हैं तो इसलिए फिल्म तभी साइन करना जब तुम समय से सेट पर आ पाओ। लेकिन हां वो हर दिन वो टाइम पर आए और मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगा। गोविंदा अक्सर सेट पर स्क्रिप्ट में अपनी लाइनें खुद ही जोड़ देते थे, जो निर्देशक को पसंद नहीं आता था। उन्होंने बताया, 'गोविंदा अपनी लाइनें खुद ही जोड़ देते थे, इसलिए मैंने उनसे कहा, ‘मैं नीरज वोहरा (स्क्रिप्ट राइटर) को पहले से ही पेमेंट कर रहा हूं, मुझे किसी और लेखक की जरूरत नहीं है।’

Bhagam bhag (1)

पहले भी कई बारे हो चुकी है ऐसी गलती

पिछले साल, बॉलीवुड अभिनेता विजय पाटकर ने गोविंद की लेट लतीफी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे गोविंदा ने फिल्म 'हम' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को एक शॉट के लिए कई दिनों तक इंतजार करवाया था। फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने याद किया कि कैसे अमिताभ बच्चन गोविंदा को 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के लिए उनके घर से लेने जाया करते थे।

प्रियदर्शन बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं। भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'वो बहुत दर्द में...' Govinda को गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौजूद नहीं थी सुनीता, फिजियोथेरेपिस्ट का खुलासा