'वो बहुत दर्द में...' Govinda को गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौजूद नहीं थी सुनीता, फिजियोथेरेपिस्ट का खुलासा
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उनकी बेटी टीना ने भी दो साल की उठापटक का जिक्र किया था। अब गोविंदा की फिजियो ...और पढ़ें
-1773226091254_m.webp)
HighLights
गोविंदा की बेटी टीना ने रिश्ते में उठापटक स्वीकारी
इलाज के दौरान मौजूद नहीं थीं सुनीता
फिजियोथेरेपिस्ट ने की गोविंदा की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) के पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर आए दिन नई बातें सुनने को मिलती है। सुनीता मीडिया के सामने और अपने इंटरव्यू में कुछ बोल देती हैं और बाद में उस पर लीपा पोती की जाती है कि सबकुछ ठीक है। अब तो गोविंदा भी धीरे-धीरे कुछ ऐसे बयान देने लग गए हैं जिससे ऐसा हिंट मिल रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक जैसा नहीं है।
हाल ही में उनकी बेटी टीना ने एक ब्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुद स्वीकार किया कि पिछले दो साल उनके पेरेंट्स के रिश्ते में बहुत उठा पटक रही। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस मामले में साफ तौर पर अभी कुछ भी नहीं बोला है।
यह भी पढ़ें- Govinda ने राजेश खन्ना से की अपनी तुलना, कहा- 'कोई परफेक्ट नहीं, आमिर को बदनाम होकर...'
फिजियोथेरेपिस्ट ने किया खुलासा
अब गोविंदा कि फिजियोथेरेपिस्ट ने एक और चौंकाने वाला बयान दिया है। सुनीता ने बताया कि गोविंदा को जब गोली लगी थी और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही थी उस वक्त सुनीता उनके साथ वहां मौजूद नहीं थीं। बता दें कि साल 2024 में गोविंदा ने धोखे से अपने पैर पर गोली मार ली थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और वहां सर्जरी हुई।
-1773226512469.jpg)
गलाट्टा इंडिया से बात करते हुए फिजियोथेरेपिस्ट सुरभि ने बताया कि गोविंदा ने गलती से अपने पैर में गोली मार ली थी, जिसके बाद उन्होंने उनका इलाज किया और ठीक होने के दौरान उन्हें थेरेपी दी।
डॉक्टर ने गोविंदा को बताया मजबूत इंसान
गोविंदा और सुनीता के तलाक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सुनीता आहूजा से कभी नहीं मिली; वो सेशन के दौरान मौजूद नहीं थीं। गोविंदा बहुत मजबूत इरादे वाले इंसान हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वो अपनी निजी जिंदगी की समस्याओं को भी सुलझा लेंगे।"
खबरें और भी
फिजियोथेरेपिस्ट ने आगे कहा,"वो बहुत दर्द में है, लेकिन मेडिटेशन उनकी ताकत है। वे घंटों ध्यान करते हैं। वे बहुत आध्यात्मिक और ईश्वर से डरने वाले व्यक्ति हैं। वे जानते हैं कि अपनी चुनौतियों का सामना कैसे करना है।"
-1773226540113.jpg)
कपल की शादी के हुए 39 साल
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। साल 1989 में उनकी बेटी टीना हुई। कपल ने काफी समय तक अपनी वेडिंग को सीक्रेट रखा। इसके बाद 1997 में उनका दूसरा बच्चा यशवर्धन आहूजा हुआ।