Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Govinda की बेटी ने खोली उनके और सुनीता के रिश्ते की पोल, कहा- 'पिछले दो साल बहुत...'

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 10:45 AM (IST)

    गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटपट पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने बात की है। टीना ने बताया कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल ...और पढ़ें

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का रिश्ता पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। भले ही एक्टर ये जताते हों कि उनके बीच सबकुछ ठीक है लेकिन आए दिन इस पर कोई न कोई अपडेट आता ही रहता है। बीते दिनों सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाया था कि एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। अब उनकी बेटी टीना ने कपल के रिश्ते में आई दरार पर बात की।

    टीना ने सुनीता के लिए खरीदा गिफ्ट

    वुमन्स डे पर टीना ने अपनी मां के यूट्यूब चैनल को हाईजैक किया और ब्लॉग करती नजर आईं। उन्होंने सुनीता को सनफ्लॉवर और एक सोलिटेयर रिंग भी गिफ्ट की। वीडियो में टीना कहती नजर आईं, हम औरतें दूसरे के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन अपने बारे में कभी नहीं सोचते। इस वजह से मैंने अपनी वुमन के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा।

    यह भी पढ़ें- बीवी से अनबन के बीच गोविंदा ने Ex गर्लफ्रेंड को बताया 'बेबी डॉल', नीलम संग अफेयर पर ये क्या कह गए 'हीरो नंबर 1'?

    दूसरे शहर में रहती हैं टीना

    इस बीच टीना ने गोविंदा और सुनीता के डिवोर्स पर भी बात की। उन्होंने कहा- 'ये दो साल अच्छे नहीं रहे। काफी उतार-चढ़ाव आए हैं।'टीना ने कहा, टसच कहूं तो हमारे बीते 2 साल बहुत बुरे गुजरे। घर में बहुत कुछ चल रहा थ। बहुत अशांति थी। इतना बोलते हुए उन्हें सुनीता के लिए कार्ड और फूल खरीदते देखा गया। टीना आगे बताती हैं कि अब वो दूसरे शहर में रहने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने सब्जियां और घर की जरूरी चीजें खरीदना सीखा है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Tina Ahuja💕👸🏼🧸 (@tina.ahuja)

    इस पर सुनीता कहती हैं- 'मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है, लेकिन अब मैंने खुद के लिए जीना शुरू कर दिया है। मैं एक अच्छी जिंदगी डिजर्व करती हूं। मैं किंस साइज लाइफ जीने वाली हू। अब तुम और यश बड़े हो गए हो सब मालदार पार्टी होने वाले हैं। टीना ने कहा, हमें खुद पर डिपेंड होना चाहिए।'

    अफेयर की खबरों पर क्या बोले गोविंदा

    बता दें कि सुनता ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाया था जिस पर एक्टर ने रिएक्ट किया था। एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, "कब नहीं लगेगा आप मुझपर? मैंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है और उनमें से किसी पर भी मेरी नजर कभी नहीं पड़ी। एक्टर ने कहा,"एक भी मेरी हीरोइन ऐसी नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो... मैं सभी कलाकारों और हीरोइनों को धन्यवाद देता हूं।"

    अब कपल के रिश्ते की आखिर सच्चाई क्या है ये तो वही जानता है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Govinda ने राजेश खन्ना से की अपनी तुलना, कहा- 'कोई परफेक्ट नहीं, आमिर को बदनाम होकर...'